Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: देहरादून सहित 4 जिलों में मौसम का अलर्ट, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 06:30 AM (IST)

    Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और ऊंची ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather Forecast सांकेतिक तस्वीर।

    Uttarakhand Weather Forecast सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आंशिक बादल मंडरा रहे हैं।

    खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश के दौर हो रहे हैं। इसके साथ ही चारधाम समेत आसपास की ऊंची चोटियों पर हिमपात भी हुआ।

    मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहने से लेकर तेज हवाओं के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मंगलवार को देहरादून समेत चार जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है।

    रविवार को देहरादून में सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। कहीं-कहीं दोपहर बाद मध्यम से तेज हवाएं भी चलीं।

    पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर बादल मंडराते रहे और दोपहर बाद कहीं-कहीं बौछारों से लेकर रिमझिम वर्षा का सिलसिला शुरू हुआ।

    वहीं, पहाड़ों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही गरज-चमक के साथ वर्षा हुई। इसके अलावा ऊंची चोटियों पर शाम को हिमपात होने से आसपास के क्षेत्रों में पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई और ठिठुरन लौट आई।

    प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास है और जिसके फिलहाल इसी प्रकार बने रहने के आसार हैं।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवा चलने को लेकर चेतावनी दी गई है।

    मंगलवार को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी में ओलावृष्टि, अंधड़ और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 30.2, 17.1
    • ऊधमसिंह नगर, 30.7, 17.1
    • मुक्तेश्वर, 18.1, 7.4
    • नई टिहरी, 19.2, 6.2

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में वर्षा के आसार, मैदानी क्षेत्रों में छाए रहेंगे आंशिक बादल

    यह भी पढ़ें- हेमकुंड साहिब यात्रा: बर्फबारी से सेना का दल घांघरिया में फंसा, कपाट खुलने से पहले चुनौती