विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाएगी सरकार, सीएम धामी ने दी मंजूरी

Published: Sat, 28 Feb 2026 08:57 AM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की पूर्व में रद्द की गई घोषणा को फिर से ...और पढ़ें

File Photo.

File Photo.

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने के लिए सरकार अब फिर से कवायद शुरू करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं क्षेत्र के विधायक डा मोहन सिंह बिष्ट के अनुरोध पर बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की पूर्व में विलोपित की गई घोषणा को पुनर्जीवित करने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व में बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा की थी। राजस्व विभाग ने बिंदुखत्ता के वन क्षेत्र में होने के कारण भूमि हस्तांतरण में लंबा समय लगने की संभावना व्यक्त करते हुए इस घोषणा को विभाग की सूची से विलोपित करने का मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुरोध किया था। बाद में इस घोषणा को विलोपित भी कर दिया गया।

अब मुख्यमंत्री ने राजस्व ग्राम संबंधी घोषणा को पुनर्जीवित किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। इससे उम्मीद जगी है कि अब बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने के लिए वन भूमि हस्तांतरण समेत अन्य प्रक्रियाएं तेजी से शुरू होंगी।

यह भी पढ़ें- भाकपा (माले) के इंद्रेश मैखुरी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- बिंदुखत्ता को तुरंत मिले राजस्व गांव का दर्जा

यह भी पढ़ें- बिंदुखत्ता में 25 साल बाद फिर दिखी पुरानी एकजुटता, राजस्व गांव के लिए संघर्ष

यह भी पढ़ें- Bindukhatta Protest: रोटी मडुआ खाएंगे, बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाएंगे