विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाकपा (माले) के इंद्रेश मैखुरी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- बिंदुखत्ता को तुरंत मिले राजस्व गांव का दर्जा

Published: Sun, 22 Feb 2026 09:13 AM (IST)

भाकपा (माले) के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने ...और पढ़ें

भाकपा (माले) के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने राज्य में बढ़ते अपराधों पर खड़े किए प्रश्नचिह्न। फाइल फोटो

भाकपा (माले) के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने राज्य में बढ़ते अपराधों पर खड़े किए प्रश्नचिह्न। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता वालों के साथ लगातार धोखा होता हुआ आया है। उनकी मांग पूरी होनी चाहिए और बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलना चाहिए।

शहर में स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में मैखुरी ने कहा कि काफी लंबे समय से बिंदुखत्ता के लोग राजस्व गांव की मांग कर रहे हैं। लगभग एक दशक से राज्य में बीजेपी सरकार है, लेकिन उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने गौलापार के बागजाला, रामनगर के पुछड़ी, ऋषिकेश के बापूग्राम समेत अन्य को भी राजस्व गांव का दर्जा देने को कहा।

इसके अलावा भाकपा (माले) नेता ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआइ जांच की संस्तुति में माता-पिता को प्रक्रिया से बाहर रखने पर प्रश्नचिह्न खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रकरण में सीबीआइ जांच का आधार माता-पिता को मुख्यमंत्री को दिया पत्र होना चाहिए और उच्चतम न्यायालय की निगरानी में सीबीआइ जांच होनी चाहिए।

इसके अतिरिक्त राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर भी चिंता जताते हुए राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस दौरान भाकपा (माले) नैनीताल सचिव डा. कैलाश पांडेय, राज्य कमेटी सदस्य केके बोरा, आकाश भारती मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बिंदुखत्ता में 25 साल बाद फिर दिखी पुरानी एकजुटता, राजस्व गांव के लिए संघर्ष

यह भी पढ़ें- Bindukhatta Protest: रोटी मडुआ खाएंगे, बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाएंगे