देहरादून के रायवाला में आबादी क्षेत्र में घंटों घूमते रहे दो हाथी, वन विभाग ने खदेड़ा
रविवार रात रायवाला के डांडी क्षेत्र में दो हाथी आबादी में घुस आए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। वे घंटों घरों के बाहर और खेतों में घूमते रहे। ...और पढ़ें
HighLights
रायवाला के डांडी क्षेत्र में दो हाथी आबादी में घुसे
वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को खदेड़ा
ग्राम प्रधान ने सोलर फेंसिंग की मांग दोहराई
संवाद सूत्र, रायवाला (देहरादून)। रायवाला क्षेत्र के जंगल से सटे डांडी में बीते रविवार की देर रात दो हाथी घुस आए। हाथी आबादी क्षेत्र में घरों के बाहर व खेतों में कई घंटे तक घूमते रहे।
वन विभाग की टीम को हाथियों को जंगल में खदेड़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान हाथियों को देखकर क्षेत्रवासियों की सांसें थमी रहीं।
घटना बीते रविवार रात करीब 11 बजे की है, जब जंगल से सटे रायवाला के डांडी क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने घरों के बाहर से दो हाथियों को जाते हुए देखा। अचानक हाथियों को घर के बाहर देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।
लोगों ने चिल्लाकर आस-पास के लोगों को हाथी के खतरे को लेकर सतर्क किया। ग्राम प्रधान सागर गिरि ने वन विभाग को सूचना दी।
कुछ देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास करती रही। कई बार हाथी खेतों में घुसते रहे, जिससे विभागीय टीम को हाथियों को खदेड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विभागीय कर्मियों ने हवाई फायरिंग व शोर मचाकर किसी तरह हाथियों को आबादी से क्षेत्र निकालकर जंगल तक पहुंचाया। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
मोतीचूर वन रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने कहा कि हाथी के आने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया, वन कर्मियों ने हाथियों को जंगल की तरफ खदेड़ा।टीम को हाथियों की चहलकदमी पर करीबी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
हाथी व वन्य जीवों को रोके वन विभाग : सागर
रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरि ने कहा कि जंगल से सटे की रायवाला के डांडी क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है।
यहां अक्सर गुलदार और दूसरे जंगली जानवर भी दिखाई देते हैं, जिनकी वजह से लोगों में भय का माहौल है। जंगली जानवर न केवल फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं बल्कि इनसे जान-माल के नुकसान का खतरा भी बना हुआ है।
खबरें और भी
जंगल से सटे क्षेत्र में सोलर फेंसिंग जरूरी है, इसके लिए कई बार वन विभाग से लगातार अनुरोध किया जा रहा है, मगर विभाग इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है।
यह भी पढ़ें- छह फीट की दीवार भी नहीं रोक पाई हाथी को, कोटद्वार में बेखौफ घुसा जंगल का दानव
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में हाईवे पर अचानक आया हाथी, राहगीरों में मची भगदड़