Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में हाईवे पर अचानक आया हाथी, राहगीरों में मची भगदड़

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 05:08 PM (GMT+05:30)

    शुक्रवार शाम हरिद्वार के श्यामपुर में एक हाथी हाईवे पर आ गया, जिससे राहगीरों में भगदड़ मच गई। ...और पढ़ें

    कांगड़ी के पास हाईवे पर पहुंचा हाथी। जागरण

    कांगड़ी के पास हाईवे पर पहुंचा हाथी। जागरण 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, श्यामपुर (हरिद्वार)। शुक्रवार शाम को हाईवे में हाथी की धमक से राहगीरों में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। काफी देर तक हाथी हाईवे में ही खड़ा रहा।

    जिसके बाद राहगीर मोबाइल से हाथी की फोटो-वीडियो बनाने लगे। जिसके बाद गांव की ओर जाने लगा और पास ही एक चहारदीवारी भी तोड़ डाली। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने बमुश्किल हाथी को गंगा की ओर खदेड़ा।

    कांगड़ी, गाजीवाली सहित अन्य क्षेत्र जहां एक ओर जंगल से सटा हुआ है, वहीं दूसरी ओर गंगा से लगा हुआ है। यही कारण है कि आए दिन हाथी सहित अन्य जंगली जानवर जंगल से आबादी को ओर आ धमकते हैं।

    शुक्रवार शाम को एक हाथी जंगल से कांगड़ी हाईवे में आ धमका। काफी देर हाथी हाईवे के एक ओर खड़ा रहा।

    जिसके बाद राहगीरों ने शोर मचाया तो हाथी गांव की ओर जाने का प्रयास करने लगा। वन क्षेत्राधिकारी श्यामपुर विनय राठी ने बताया कि सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया था।

    युवक पर हाथी का हमला

    रायवाला। हरिद्वार से चीला पावर हाउस आ रहे स्कूटी सवार युवक पर हाथी ने हमला कर दिया। युवक ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हाथी ने स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

    गुरुवा शाम हरिद्वार निवासी राहुल रावत अपने पिता जगत रावत से मिलने चीला पावर हाउस आ रहे थे। राहुल जैसे ही चीला की ओर बढ़ा तो हाथी ने उस पर हमला कर दिया।

    राहुल ने भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। इस दौरान हाथी ने स्कूटी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। उप वन क्षेत्राधिकारी मेघ पाल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। सूर्यास्त के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक है।