Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छह फीट की दीवार भी नहीं रोक पाई हाथी को, कोटद्वार में बेखौफ घुसा जंगल का दानव

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 07:58 PM (IST)

    करोड़ों की लागत से बनी कोटद्वार की हाथी सुरक्षा दीवार अप्रभावी साबित हो रही है। हाथी इसे आसानी से लांघकर आबादी में घुस रहे हैं। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. करोड़ों की हाथी सुरक्षा दीवार आबादी में धमक रोकने में विफल

    2. हाथी दीवार लांघकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं

    3. स्थानीय लोग दीवार की ऊंचाई बढ़ाने की मांग कर रहे

    संवाद सहयोगी, कोटद्वार (पौड़ी)। आबादी में हाथियों की धमक रोकने के लिए करोड़ों की लागत से बनाई गई करीब छह फीट ऊंची हाथी सुरक्षा दीवार केवल शोपीस बनकर रह गई है।

    आए दिन हाथी दीवार को लांघकर आबादी में प्रवेश कर काश्तकारों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सत्तीचौड़ रोड में सुरक्षा दीवार को लांघते एक हाथी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

    कोटद्वार व भाबर क्षेत्र का अधिकांश भाग जंगल से सटा हुआ है। यही कारण है कि आबादी में जंगली जानवरों की धमक बनी रहती है।

    Elephants crossing wall

    हाथी व अन्य जानवरों से निजात के लिए कुछ वर्ष पूर्व वन विभाग ने करोड़ों की लागत से जंगल के आसपास हाथी सुरक्षा दीवार बनाई लेकिन, देख-रेख के अभाव में यह दीवार केवल शोपीस बनकर रह गई।

    जंगल की ओर से दीवार के आसपास मिट्टी के टीले लगे हुए हैं। वहीं, सड़क की ओर से भी हाथी सुरक्षा दीवार को आसानी से लांघ रहे हैं।

    Elephants crossing wall in Kotdwar

    स्थानीय काश्तकार कई बार वन विभाग से हाथी सुरक्षा दीवार की ऊंचाई बढ़ाने की मांग उठा चुके हैं। लेकिन, सरकारी सिस्टम समस्या को लेकर लापरवाह बना हुआ है।

    कई बार हाथी सुरक्षा दीवार पार करते समय हाथी सड़क से गुजरने वालों को भी दौड़ा चुका है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जंगल से निकलकर हाईवे की ओर दौड़ा हाथी, लोग भागे... कुछ देर थमा रहा ट्रैफिक

    यह भी पढ़ें- ऋषिकेश: योगनगरी रेलवे ट्रैक पर चढ़े हाथी, गश्ती दल ने बमुश्किल उतारा