उत्तराखंड में बर्फबारी से विज्ञानी परेशान, बोले- 'हालिया हिमपात नाकाफी, ग्लेशियरों को चाहिए और मोटी चादर'
उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई हालिया बर्फबारी ग्लेशियरों के लिए नाकाफी है। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के विज्ञानी डॉ. मनीष मेहता के ...और पढ़ें

उत्तराखंड में बुधवार को हुई बर्फबारी का नजारा। जागरण
HighLights
हालिया बर्फबारी ग्लेशियरों के लिए पर्याप्त नहीं
ग्लेशियरों को मोटी बर्फ की परत की जरूरत
ग्लेशियरों की सेहत हेतु और बर्फबारी आवश्यक
जागरण संवाददाता, देहरादून। बीते शुक्रवार को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से ग्लेशियरों पर पतली चादर बिछी है, लेकिन ग्लेशियरों को रजाई जैसी मोटाई वाली परत चाहिए। ग्लेशियरों की सेहत और बर्फबारी के बीच के संबंध को आसान भाषा में समझाते हुए यह बात वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वरिष्ठ विज्ञानी डा. मनीष मेहता ने कही।
दैनिक जागरण से बातचीत में डा. मेहता ने कहा कि नवंबर और दिसंबर में बर्फबारी के सूखे जैसे हालात पैदा हुए हैं। जब भी लंबे समय तक बर्फ नहीं पड़ती है तो ग्लेशियरों की मुख्य बर्फ पिघलने लगती है। हालांकि, जनवरी के अंतिम समय में मौसम ने इस सूखे को तोड़ा और उच्च क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हुई।
इससे ग्लेशियरों और उसके इर्दगिर्द वाले क्षेत्रों (स्नो कवर) में बर्फ की नई चादर बिछी है। उन्होंने कहा कि बर्फ ग्लेशियरों की खुराक है। यह जितनी अधिक होगी, ग्लेशियर उतने ही मोटे होंगे। लेकिन, वर्तमान की खुराक नाकाफी है। वह इसलिए कि सर्द मौसम में भी ग्लेशियरों ने लंबे समय तक बर्फ का सूखा झेला है।
डा. मनीष मेहता के अनुसार मकर संक्रांति से तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है। ऐसे में ताजा बर्फ के बाद यदि तापमान बढ़ेगा तो सबसे पहले ग्लेशियरों के स्नो कवर वाले क्षेत्रों में बर्फ पिघलेगी और फिर ग्लेशियरों पर पड़ी ताजा बर्फ की चादर हटने लगेगी।
खबरें और भी
ग्लेशियरों पर पड़ी बर्फ की चादर लंबे समय तक महफूज रहे, इसके लिए बर्फबारी के अभी दो से तीन अच्छे दौर की जरूरत पड़ेगी। यदि ऐसा नहीं होता है तो हालिया बर्फ चंद दिनों में गायब हो जाएगी और फिर ग्लेशियरों की मुख्य बर्फ पिघलने लगेगी। विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार को भी उच्च क्षेत्रों में बर्फबारी की सूचना है और इस दौर के मजबूती से होने की उम्मीद ही ग्लेशियरों की फौरी सेहत तय करेगी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: उत्तरकाशी में हुई ताजा बर्फबारी, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद
यह भी पढ़ें- Snowfall Update: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी, स्नोफॉल की लेटेस्ट फोटो देख खिल जाएगा तन-मन
यह भी पढ़ें- Weather Update: मसूरी में सीजन की दूसरी बर्फबारी, नैनीताल में गिरे हिमकण; पहुंचने को तैयार सैलानियों की भारी भीड़