Snowfall Update: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी, स्नोफॉल की लेटेस्ट फोटो देख खिल जाएगा तन-मन
पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार रात से भारी बारिश और हिमपात हुआ। मुनस्यारी में आधा फीट, जबकि कालामुनि-बिटलीधार में डेढ़ फीट तक बर्फ गिरी। कालामुनि से मुनस् ...और पढ़ें
HighLights
पिथौरागढ़ में मंगलवार रात से भारी बारिश और हिमपात।
मुनस्यारी में आधा फीट, कालामुनि में डेढ़ फीट बर्फ गिरी।
कई प्रमुख मार्ग बंद होने की आशंका, जनजीवन प्रभावित।
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले भर में मंगलवार रात भर वर्षा हुई। हिमनगरी मुनस्यारी में आधा फीट बर्फ गिरी। वहीं कालामुनि से मुनस्यारी तक भारी बर्फबारी से रास्ता फिर बंद होने के आसार हैं। व्यास, दारमा घाटी में भारी हिमपात हुआ है। चौदास की चोटियों और नारायण आश्रम में भी हिमपात हुआ है।





