Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: उत्तरकाशी में हुई ताजा बर्फबारी, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 08:34 AM (IST)

    उत्तरकाशी में मंगलवार शाम से फिर वर्षा और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिससे निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। भारी बर्फबारी के कारण गंगोत् ...और पढ़ें

    गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्की टॉप से आगे बंद। जागरण

    गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्की टॉप से आगे बंद। जागरण

    HighLights

    1. उत्तरकाशी में मंगलवार शाम से फिर वर्षा-बर्फबारी शुरू

    2. गंगोत्री, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बर्फबारी से बाधित

    3. निचले इलाकों में तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड

    उत्तरकाशी। जनपद में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। बीते शुक्रवार को वर्षा व बर्फबारी के तीन दिन बाद मंगलवार शाम को फिर एक बार वर्षा व बर्फबारी का दौर शुरु हो गया। इससे निचले इलाकों में तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

    बुधवार को भी सीजन की दूसरी वर्षा व बर्फबारी का दौर जारी रहा। भारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्की टॉप से आगे बाधित है। वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राना चट्टी से जानकी चट्टी तथा राड़ी टॉप तक बर्फबारी के कारण बाधित हुआ है।

    लंबे इंतजार के बाद हुई बर्फबारी

    बता दें कि मौसम विभाग के सटीक पूर्वानुमान के साथ बीते शुक्रवार को लंबे इंतजार के बाद जनपद के ऊंचाई वाले गंगोत्री, यमुनोत्री, खरवाली, मुखवा व हर्षिल आदि क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई थी। अब एक बार फिर गंगोत्री, मोरी, हर्षिल क्षेत्र में हल्की बर्फबारी शुरु हो गई है। इधर, जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। 

    यह भी पढ़ें- Snowfall Update: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी, स्नोफॉल की लेटेस्ट फोटो देख खिल जाएगा तन-मन

    यह भी पढ़ें- Snowfall in Uttarakhand: बागेश्वर में बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी, पूरे उत्तराखंड में शीतल लहर का प्रकोप

    यह भी पढ़ें- Weather Update: मसूरी में सीजन की दूसरी बर्फबारी, नैनीताल में गिरे हिमकण; पहुंचने को तैयार सैलानियों की भारी भीड़

    खबरें और भी