राहुल गांधी का देहरादून दौरा: 17 जुलाई को 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे सीधा संवाद
राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत युवा-छात्र संवाद करेंगे। कांग्रेस ने इस आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं, जिसम ...और पढ़ें

राहुल गांधी की फाइल फोटो।
HighLights
राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में युवा-छात्र संवाद करेंगे
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत युवाओं से सीधा संवाद होगा
बेरोजगारी और परीक्षा धांधली पर युवाओं के विचार जानेंगे
राज्य ब्यूरो, देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत देहरादून में युवा-छात्र संवाद को देखते हुए कांग्रेस इसकी तैयारियों में जुट गई है।
शनिवार को कांग्रेस भवन में महानगर कांग्रेस की ओर से आयोजित बैठक में इस आयोजन की रुपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में महानगर अध्यक्ष डा. जसविंदर सिंह गोगी ने परेड ग्राउंड स्थित संवाद स्थल और युवाओं की भागीदारी की बात रखी।
कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डा.हरक सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने संवाद कार्यक्रम को लेकर चर्चा में भाग लिया।
चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। देहरादून महानगर कांग्रेस ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। बड़ी संख्या में छात्र, युवा, शिक्षाविद् एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
युवाओं के विचार लेकर राहुल गांधी आ रहे देहरादून
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं के विचार लेकर यहां आ रहे हैं और बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में हो रही भारी अनियमितताएं और गड़बड़ी से प्रभावित युवाओं से संवाद करेंगे।
उन्होंने कहा कि देहरादून शिक्षा हब है। यहां लगभग सभी राज्यों के युवा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और कहीं न कहीं नीट परीक्षा धांधली को लेकर प्रभावित रहे हैं। उन्होंने कहा कि परेड ग्राउंड में राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम में प्रदेशभर के युवाओं को आमंत्रित किया गया है।