'विदेश में छुट्टियां मना रहे राहुल गांधी, वह गैर-गंभीर राजनेता', भाजपा ने छात्र संपर्क कार्यक्रम रद होने पर साधा निशाना
भाजपा ने राहुल गांधी पर विदेश में छुट्टियां मनाने का आरोप लगाया, उन्हें गैर-गंभीर राजनेता बताया। उनके छात्र संपर्क कार्यक्रम रद होने पर निशाना साधा, क ...और पढ़ें

भाजपा की यह टिप्पणी गांधी के तीन तय छात्र संपर्क कार्यक्रमों के कथित तौर पर रद होने के बाद आई है
HighLights
भाजपा ने राहुल गांधी पर विदेश में छुट्टी का आरोप लगाया।
उन्हें गैर-गंभीर राजनेता और छात्रों का उपयोग करने वाला बताया।
राहुल गांधी के तीन छात्र संपर्क कार्यक्रम रद्द हुए।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कथित तौर पर विदेश में छुट्टियां मनाने को लेकर निशाना साधा और उन्हें गैर-गंभीर राजनेता बताया, जो सिर्फ राजनीतिक मकसद के लिए छात्रों का इस्तेमाल करते हैं।
साथ ही दावा किया कि गांधी की गैर-मौजूदगी के कारण इस महीने उनके तय छात्र संपर्क कार्यक्रम रद कर दिए गए हैं। इन आरोपों पर कांग्रेस की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
भाजपा की यह टिप्पणी गांधी के तीन तय छात्र संपर्क कार्यक्रमों के कथित तौर पर रद होने के बाद आई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने दावा किया कि वे लगभग दो हफ्तों से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने राजनीतिक कामों के बजाय छुट्टियों को चुना है। यह वाकई हैरान करने वाली बात है कि राहुल गांधी ने छात्रों के साथ अपनी तीन तय रैलियां रद कर दी हैं, क्योंकि वे पूरी तरह से छुट्टियां मनाने में डूबे हुए लगते हैं।
आमतौर पर, छात्रों को ब्रेक की जरूरत होती है। यहां, हो सकता है कि छात्र उतनी छुट्टियां न मना रहे हों, लेकिन राहुल गांधी लंबी छुट्टी पर चले गए हैं।