Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी का पटना दौरा रद होने पर पार्टी में रार; आनंद माधव बोले- यह बिहार कांग्रेस की संगठनात्मक विफलता

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 11:18 PM (IST)

    अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य आनंद माधव ने राहुल गांधी का प्रस्तावित पटना कार्यक्रम रद होने को बिहार कांग्रेस की संगठनात्मक विफलता बताया है। ...और पढ़ें

    राहुल गांधी का पटना दौरा रद। (जागरण)

    राहुल गांधी का पटना दौरा रद। (जागरण)

    HighLights

    1. राहुल गांधी का पटना कार्यक्रम रद्द, कांग्रेस की विफलता।

    2. आनंद माधव ने बिहार कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए।

    3. संगठन की कमजोरी और जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा।

    राज्य ब्यूरो, पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य आनंद माधव ने राहुल गांधी का 15 जुलाई का प्रस्तावित पटना कार्यक्रम रद होने को बिहार कांग्रेस की संगठनात्मक विफलता बताया है।

    पूर्व विधायक छत्रपति यादव, नागेंद्र पासवान तथा राजकुमार राजन के साथ आनंद माधव ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि समय पर तैयारियां पूरी नहीं होने के कारण कार्यक्रम रद होना लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे लोकप्रिय नेता की सभा के लिए कार्यकर्ता और जनता स्वतः जुटती हैं, ऐसे में तैयारियों के अभाव का तर्क संगठन की कमजोरी को दर्शाता है।

    जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा

    आनंद माधव ने कहा कि यदि कार्यक्रम रद होने का कारण बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता बताया जा रहा है तो यह तथ्यात्मक रूप से कमजोर दलील है, क्योंकि चुनाव के दौरान भी शीर्ष नेता नियमों के तहत जनसभाएं करते रहे हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार कांग्रेस का मौजूदा नेतृत्व जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहा है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से पूरे मामले की जवाबदेही तय करने और संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर में चुनावी रण सज गया! BJP-RJD समेत पांच उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, दावों और संदेशों की भी हुई सियासत

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: आधा किलो सोना, जमीन और राइफल... RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता के हलफनामे ने खींचा ध्यान

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: मैट्रिक पास BJP उम्मीदवार पर ₹10 लाख का कर्ज, ₹20 लाख की है अभिषेक की कुल प्रॉपर्टी