Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    29 मार्च से देहरादून और नोएडा के बीच शुरू होगी इंडिगो की फ्लाइट, हवाई यात्रियों को मिलेगा लाभ

    Updated: Sun, 28 Dec 2025 03:28 PM (IST)

    इंडिगो एयरलाइंस 29 मार्च से देहरादून और नोएडा के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। यह नई उड़ान हवाई यात्रियों के लिए एक और सुविधाजनक विकल्प प्रद ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. इंडिगो 29 मार्च से देहरादून-नोएडा हवाई सेवा शुरू करेगा।

    2. हवाई यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ, यात्रा होगी आसान।

    3. चारधाम यात्रा और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, यात्री बढ़ेंगे।

    संवाद सहयोगी जागरण डोईवाला (देहरादून) : नोएडा शहर भी अब जल्द ही देहरादून हवाई अड्डे से जुड़ने जा रहा है। इसको लेकर इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 29 मार्च से इंडिगो नोएडा शहर से देहरादून के लिए हवाई सेवा शुरू करेगा। जिसका सीधा लाभ हवाई यात्रियों को मिलेगा।

    बता दें कि वर्तमान में देहरादून एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ, जयपुर, भुवनेश्वर, हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों से जुड़ा है। जिसके चलते इन शहरों से आने वाले यात्री को कम समय पर उत्तराखंड आने-जाने की सुविधा मिल रही है।

    वहीं अब नोएडा शहर से भी इंडिगो की नई उड़ान शुरू होने से यात्रियों को एक और विकल्प मिल जाएगा। देहरादून एयरपोर्ट के निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि नए साल में इंडिगो नोएडा के लिए अपनी नई उड़ान शुरू करने जा रहा है।

    यह उड़ान 29 मार्च को प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि नोएडा से देहरादून के लिए हवाई सेवाओं के जुड़ने से सैकड़ो हवाई यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। जिसके चलते चारधाम यात्रा के साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में भी यात्री संख्या में वृद्धि होगी।

    यह भी पढ़ें- कोहरे का कहर, दरभंगा से इंडिगो और अकासा की सभी उड़ानें रद

    यह भी पढ़ें- दरभंगा जाने वाले विमान की कोलकाता में लैंडिंग... इंडिगो की फ्लाइट हुई डायवर्ट, एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

    यह भी पढ़ें- नवी मुंबई के लिए लखनऊ से पहली सीधी उड़ान शुरू, इंडिगो एयरलाइंस ने नई सेवा का किया संचालन

    खबरें और भी