नवी मुंबई के लिए लखनऊ से पहली सीधी उड़ान शुरू, इंडिगो एयरलाइंस ने नई सेवा का किया संचालन
लखनऊ से नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ान सेवा 25 दिसंबर को इंडिगो एयरलाइंस द्वारा शुरू की गई है। यह नई विमान सेवा चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से संचालित होगी, ...और पढ़ें

HighLights
लखनऊ-नवी मुंबई सीधी उड़ान 25 दिसंबर से शुरू।
इंडिगो एयरलाइंस ने नई सेवा का संचालन किया।
यात्रियों को मुंबई आवागमन में मिलेगी सुविधा।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से अब लोग नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ान पकड़ सकेंगे। यह सेवा क्रिसमस वाले दिन यानी 25 दिसंबर को शुरू कर दी गई है। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से यह विमान सेवा शुरू की गई है। आने वाले समय में नवी मुंबई के लिए लखनऊ से विमान सेवाओं में वृद्घि होगी। हाल ही में नवी मुंबई एयरपोर्ट शुरू हुआ है। इस एयरपोर्ट के शुरू हो जाने से मुंबई जाने वाले यात्रियों को खासी राहत हो गई है।
एयरलाइंस के मुताबिक 25 दिसंबर को यानी पहले दिन 140 से अधिक यात्रियों ने नवी मुंबई के लिए सफर किया। अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से नवी मुंबई के लिए इंडिगो की विमान सेवा 6ई-829 सुबह 6ः05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और सुबह सवा आठ बजे नवी मुंबई में लैंड करेगी। शनिवार को इस विमान का किराया 12 हजार रुपये से अधिक चल रहा है। वापसी में नवी मुंबई से इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-830 शाम 7ः30 बजे चलकर रात 9ः25 बजे पहुंचेगी। विमान में शनिवार का किराया 6,431 रुपये चल रहा है।बता दें कि किराए यात्रियों की बुकिंग पर निर्भर करता है।