विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवक ने पंखे से लटक दी जान, सात मई को हुई थी शादी

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Mon, 13 May 2019 08:06 PM (GMT+05:30)

युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

युवक ने पंखे से लटक दी जान, सात मई को हुई थी शादी
युवक ने पंखे से लटक दी जान, सात मई को हुई थी शादी

ऋषिकेश, जेएनएन। नव विवाहित युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। 

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के कैलाश गेट चौकी के पास गंगा क्षेत्र निवासी शुभम पाल (21 वर्ष) पुत्र हितेश पाल का सात मई को बहादराबाद(हरिद्वार) से विवाह हुआ था। शादी के बाद शुभम की पत्नी फेरे के लिए अपने मायके गई थी। सोमवार को शुभम ने उसे लेने के लिए जाना था। रविवार रात को बारह बजे तक शुभम अपने परिजनों के साथ बैठा था। जब परिजन सो गए तो शुभम अपने कमरे में सोने चला गया। 

सोमवार सुबह जब परिजन शुभम को जगाने ऊपर उसके कमरे में गए, तो वहां से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने खिड़की का शीशा तोड़ कर देखा तो शुभम पंखे से लटका हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी पुलिस ने शुभम को नीचे उतारा। मगर तब तक वह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शुभम के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें युवक ने जिंदगी से परेशान होकर मौत को गले लगाने की बात कही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: घरेलू विवाह के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

यह भी पढ़ें: विवाद के बाद पत्नी गई मायके, पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें: काशीपुर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप