Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चमोली होटल विवाद: 10 यात्रियों ने खाई 2 थाली, पैसे मांगने पर दिखाई पिस्टल

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 08:30 PM (IST)

    चमोली के सिमली में एक होटल में 10 यात्रियों और संचालक के बीच भोजन के बिल को लेकर तीखी बहस हो गई। पैसे मांगने पर यात्रियों ने पिस्टल निकाल ली, जिसके बा ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. सिमली होटल में भोजन बिल पर यात्रियों से विवाद

    2. यात्रियों ने पैसे मांगने पर पिस्टल निकालकर धमकाया

    3. स्थानीय व्यापारियों के विरोध पर पुलिस ने संभाला मामला

    संवाद सहयोगी, कर्णप्रयाग (चमोली)। बदरीनाथ-ग्वालदम राजमार्ग पर सिमली स्थित एक होटल में भोजन के भुगतान को लेकर यात्रियों और होटल संचालक के बीच तीखी बहस हो गई।

    मामला तब गरमाया जब होटल पहुंचे 10 लोगों ने केवल दो थाली भोजन का ऑर्डर देकर उसे आपस में साझा किया, लेकिन बिल काउंटर पर भुगतान को लेकर विवाद खड़ा कर दिया।

    पैसे मांगने पर यात्रियों ने होटल मालिक को डराने के लिए पिस्टल तक निकाल ली, जिसके बाद स्थानीय व्यापारी भड़क गए और मामला कर्णप्रयाग कोतवाली पहुंच गया। आरोपित यात्री दिल्ली पुलिस से जुड़े बताए जा रहे हैं।

    पैसे देने में आनाकानी

    यह पूरा मामला सोमवार दोपहर बाद सिमली स्थित 'रावत होटल' का है।

    • विवाद की वजह: होटल संचालक रणजीत सिंह के प्रतिष्ठान पर दिल्ली से आए 10 से अधिक यात्री अपने परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने होटल में सिर्फ दो थाली भोजन का ऑर्डर दिया।
    • हंगामा: होटल संचालक ने सभी 10 लोगों को दो थाली में ही भोजन परोस दिया। लेकिन जब भोजन करने के बाद यात्री काउंटर पर बिल चुकाने पहुंचे, तो वे केवल दो थाली के तय पैसों पर ही अड़ गए (जबकि 10 लोगों के हिसाब से खाना और सर्विस ली गई थी)। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

    एकजुट हुए स्थानीय व्यापारी

    बहस के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि यात्रियों ने रौब झाड़ते हुए होटल संचालक को धमकाया और पिस्टल निकाल ली।

    पहाड़ की शांत वादियों में हथियार लहराता देख आसपास के स्थानीय व्यापारी और दुकानदार तुरंत एकजुट हो गए। व्यापारियों के विरोध को बढ़ता देख सिमली पुलिस चौकी को तुरंत इसकी सूचना दी गई।

    दिल्ली पुलिस से जुड़े बताए जा रहे हैं यात्री

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए दोनों पक्षों को कर्णप्रयाग कोतवाली ले आई।

    कोतवाली प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच भोजन के बिल को लेकर विवाद हुआ था।

    फिलहाल थाने में पूछताछ जारी है और यात्रियों के पास मौजूद पिस्टल के लाइसेंस व अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यात्री दिल्ली से आए हैं और उनके दिल्ली पुलिस से जुड़े होने की बात सामने आ रही है।

    पहाड़ में भय का माहौल बर्दाश्त नहीं

    इस घटना पर स्थानीय सभासद मनोज पुडीर ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इन दिनों चारधाम यात्रा चरम पर है और स्थानीय होटल व्यवसायी यात्रियों की सेवा में दिन-रात जुटे हैं।

    इसके बावजूद कुछ कतिपय यात्री पहाड़ की शांत वादियों में हथियारों के बल पर भय का माहौल बना रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से व्यापारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- मोहाली में इंस्टाग्राम पर दोस्ती और विवाद; युवती के दफ्तर तक पहुंच युवक ने की मारपीट, थाने पहुंचा विवाद

    यह भी पढ़ें- पहले हम... पेट्रोल पंप पर जल्दी पेट्रोल भरवाने के लिए दो कारें लगीं आमने-सामने; हाथरस में जमकर हुई मारपीट

    खबरें और भी