Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोहाली में इंस्टाग्राम पर दोस्ती और विवाद; युवती के दफ्तर तक पहुंच युवक ने की मारपीट, थाने पहुंचा विवाद

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 05:51 PM (IST)

    इंस्टाग्राम पर हुई पहचान एक युवती के लिए परेशानी का सबब बन गई, जहां एक युवक ने जीरकपुर स्थित उसके दफ्तर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिस ने आरो ...और पढ़ें

    आरोपित जाते-जाते युवती को जान से मारने की धमकी भी दे गया।

    आरोपित जाते-जाते युवती को जान से मारने की धमकी भी दे गया।

    HighLights

    1. इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद युवक ने की मारपीट।

    2. जीरकपुर के भबात स्थित युवती के दफ्तर में हुई घटना।

    3. पुलिस ने आरोपित अभिषेक शर्मा पर मामला दर्ज किया।


    संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। इंटरनेट मीडिया के जरिए हुई पहचान एक युवती के लिए परेशानी का कारण बन गई। इंस्टाग्राम पर मिले युवक ने जीरकपुर के भबात क्षेत्र स्थित युवती के दफ्तर में पहुंचकर पहले गाली-गलौज की और बाद में उसके साथ मारपीट कर दी।

    आरोपित जाते-जाते युवती को जान से मारने की धमकी भी दे गया। थाना जीरकपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित अभिषेक शर्मा उर्फ गौरव निवासी सवाई माधोपुर, राजस्थान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    शिकायतकर्ता भारती कुशवाहा मूल रूप से जबलपुर, मध्य प्रदेश की रहने वाली है और वर्तमान में शिवालिक विहार, भबात में रहती है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि वह पिछले करीब चार साल से जीरकपुर में रह रही है और निजी काम करती है।

    आरोपित अभिषेक से उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच ऑनलाइन काम से जुड़ा संपर्क भी रहा। पीड़िता के अनुसार,जब वह अपने दफ्तर में काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपित अचानक वहां पहुंचा और ऊंची आवाज में बोलते हुए गाली-गलौज करने लगा।

    जब युवती ने बाहर निकलने की कोशिश की तो आरोपित ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर राहुल, योगेश, वैभव और मोनिका मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

    पीड़िता ने इसके बाद थाना जीरकपुर पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 115(2), 126(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

    खबरें और भी