Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहले हम... पेट्रोल पंप पर जल्दी पेट्रोल भरवाने के लिए दो कारें लगीं आमने-सामने; हाथरस में जमकर हुई मारपीट

    By Ritik Gupta Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 15 Jun 2026 05:32 PM (IST)

    हाथरस के सिकंदराराऊ में एक पेट्रोल पंप पर पहले पेट्रोल भरवाने को लेकर दो कारों के युवकों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराय ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. सिकंदराराऊ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद।

    2. दो कारों के युवकों में हुई जमकर मारपीट, कई घायल।

    संवाद सूत्र, सिकंदराराऊ (हाथरस)। पहले हम...इस अहम को लेकर हाथरस में पेट्रोल पंप पर दो कारों में सवार युवकों के बीच फिल्मी स्टाइल में जमकर मारपीट हो गई। सिकंदराराऊ क्षेत्र के हाथरस रोड पर स्थित बालाजी इंडियन पेट्रोल पंप पर जल्दी पेट्रोल भरवाने को लेकर दो गाड़ियां आमने-सामने लग गई जिससे मौके पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, पंप पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

    मौके पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया और घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है। रविवार की देर शाम पुरदिलनगर, महामई के कुछ युवक ब्रीजा कार में पेट्रोल डलवाने के लिए रुके तभी सामने से एक और कार आ गई, पेट्रोल डलवाने के लिए किसी ने भी गाड़ी पीछे नही की।

    दोनों पक्षों में जबरदस्त बहस होने लगी, बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई जिसमें युवक घायल हो गए। मौके पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर विवाद को शांत कराया और घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया, कोतवाली पुलिस मौके पर कैमरों को खंगाल कर जांच कर रही है।