Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी, नदी के किनारे जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 08:02 AM (GMT+05:30)

    शनिवार रात हुई बारिश के बाद बागेश्वर में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील ...और पढ़ें

    नदियों में भारी मात्रा में सिल्ट आने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। जागरण

    नदियों में भारी मात्रा में सिल्ट आने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में शनिवार रात हुई बारिश के बाद सरयू और गोमती नदियों में भारी मात्रा में सिल्ट आने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। नदी के पानी में गाद बढ़ने से कई क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है। जल संस्थान हालात पर नजर बनाए हुए है।

    मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

    बारिश के कारण जिले में छह सड़कें यातायात के लिए प्रभावित हैं, जिससे कई ग्रामीण क्षेत्रों का आवागमन बाधित हुआ है। संबंधित विभाग सड़कें खोलने के कार्य में जुटे हैं।

    रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में मौसम का बड़ा अलर्ट, अगले 40 घंटे भारी, पहाड़ी इलाकों में रहने वाले रहें सतर्क

    यह भी पढ़ें- बरसात के मौसम में सफाई कार्य होगा आसान, महराजगंज में कर्मचारियों को मिली रेनकोट

    खबरें और भी