Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरसात के मौसम में सफाई कार्य होगा आसान, महराजगंज में कर्मचारियों को मिली रेनकोट

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 08:23 PM (IST)

    नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों को रेनकोट बांटे ताकि वर्षा ऋतु में भी सफाई कार्य सुचारु रूप से चलता रहे। इससे कर्मचारियों को बारिश में क ...और पढ़ें

    सफाई कार्य के लिए कर्मचारियों को मिली रेनकोट। AI जेनरेटेड फोटो

    सफाई कार्य के लिए कर्मचारियों को मिली रेनकोट। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. नौतनवा पालिका अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों को रेनकोट बांटे।

    2. वर्षा ऋतु में भी सफाई व्यवस्था सुचारु रखने का लक्ष्य।

    3. कर्मचारियों से नालियों की नियमित सफाई की अपील।

    जागरण संवाददाता, नौतनवा। वर्षा ऋतु में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को नगर पालिका परिषद नौतनवा के जलकल परिसर में कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने सफाई कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए।

    नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि वर्षा के दौरान भी सफाई व्यवस्था सुचारु बनाए रखना नगर पालिका की प्राथमिकता है। रेनकोट मिलने से सफाई कर्मचारियों को वर्षा में कार्य करने में सुविधा होगी और वे बिना किसी परेशानी के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।

    उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी हर मौसम में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ नगर को स्वच्छ रखने का कार्य करते हैं, जिसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं।

    उन्होंने कर्मचारियों से वर्षा ऋतु में विशेष सतर्कता बरतते हुए नालियों की नियमित सफाई, जलभराव वाले स्थानों पर त्वरित कार्रवाई तथा स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने की अपील की।

    कार्यक्रम में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, लिपिक दीपू प्रजापति, सफाई इंस्पेक्टर गोविंद, रवि त्रिपाठी, अवधेश चौबे, प्रमोद पाठक सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।