विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में गंगा की हाहाकारी लहरों में दशाश्‍वमेध घाट पर पूरी तरह से डूबा शीतला माता मंद‍िर, गल‍ियों में नौका संचालन शुरू

By Pradyuman Pandey RamuEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 02 Sep 2026 05:53 PM (IST)

गंगा का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी में शीतला माता मंदिर पूरी तरह डूब गया है और गलियों में नाव चलने ...और पढ़ें

HighLights

  1. शीतला माता मंदिर की छत तक पहुंचा बाढ़ का पानी।

  2. दशाश्वमेध घाट की सीढ़ियां पूरी तरह जलमग्न हुईं।

  3. वाराणसी की गलियों में नाव से हो रहा आवागमन।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार की शाम को शीतला माता मन्दिर की छत तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। घाट की सीढ़ियां पूरी तरह डूब गई हैं और मन्दिर तथा विग्रह पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। मन्दिर के महंत कल्लू गुरु ने बताया कि जब तक बाढ़ के ऐसे हालात रहेंगे, घाट के ऊपर अहिल्‍लेश्वर महादेव मन्दिर में माता शीतला की चल प्रतिमा पर दैनिक भोग आरती की जाएगी।

बाढ़ के कारण घाट में अन्य भवनों में पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और बाढ़ के पानी से दूर रहें। जबक‍ि ग‍ल‍ियों में नाव चलने की नौबत आ चुकी है। वरुणा के किनारे मोहल्‍लों में नौका ही आवागमन का साधन है।

यह भी पढ़ें काशी की ग‍ल‍ियों में चलने लगी नाव, बाजार करने नाव से जा रहे बाढ़ प्रभाव‍ित लोग, बढ़ता ही जा रहा है गंगा- वरुणा का जलस्‍तर

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे न केवल धार्मिक स्थलों पर बल्कि आसपास के निवासियों के जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत कार्यों की योजना बनाई है। जबक‍ि लगातार हो रही बार‍िश भी जलस्‍तर में इजाफे के ल‍िए ज‍िम्‍मेदार मानी जा रही है।

स्थानीय अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए टीमों का गठन किया है। इसके साथ ही, बाढ़ के पानी के स्तर की निगरानी के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं। गंगा नदी के किनारे बसे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने बाढ़ के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की है।

यह भी पढ़ें पीएम सूर्य घर सोलर सब्‍स‍िडी के लोन से मजे करने वालों पर श‍िकंजा, अब सीधे लोन खाते में जाएगी सब्सिडी की धनराशि

गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण वाराणसी में यातायात भी प्रभावित हुआ है। कई सड़कों पर पानी भर जाने के कारण वाहनों की आवाजाही में कठिनाई हो रही है। जबक‍ि नौका संचालन ही कई मकानों में आवाजाही का एकमात्र माध्‍यम शेष है। जबक‍ि कई मकानों के नीचे के तल आधा तक डूबे हुए हैं। 

केंद्रीय जल आयोग की ओर से बुधवार की शाम चार बजे जारी र‍िपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्‍तर लगातार एक सेंटीमीटर की दर से बढ़ रहा है। गंगा का ज‍िले में चेतावनी ब‍िंंदु 70.262 मीटर है तो खतरा ब‍िंंदु 71.262 मीटर है। वहीं अब तक सर्वाध‍िक जलस्‍तर ज73.901 मीटर दर्ज क‍िया गया है। शाम चार बजे जलस्‍तर एक सेंटीमीटर की गति‍ से बढ़ते हुए 70.38 मीटर तक जा पहुंचा है। अब एक मीटर से भी कम खतरा ब‍िंंदु पार करना शेष है।

यह भी पढ़ेंगंगा की लहरें काशी में तबाही मचाने की ओर, चेतावनी ब‍िंदु क्रास कर दो सेंटीमीटर प्रत‍ि‍घंटे की दर से बढ़ रहा जलस्‍तर