सिद्धार्थनगर में भारी बारिश का अलर्ट, नर्सरी से आठवीं तक के 2800 से अधिक स्कूल बंद
सिद्धार्थनगर जिले में भारी बारिश की आशंका के चलते मंगलवार को नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय बंद ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
सिद्धार्थनगर में भारी बारिश की आशंका के कारण अवकाश।
नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय बंद।
छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन का निर्णय।
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। जिले में भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए मंगलवार को नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन से प्राप्त निर्देश के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।
सचेत एप से प्राप्त सूचना के अनुसार अगले तीन घंटे में सिद्धार्थनगर समेत आसपास के जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से तीव्र वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। इसे देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया।
बीएसए के आदेश के अनुसार जिले में संचालित परिषदीय, सीबीएसई, आइसीएसई, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक मंगलवार को अवकाश रहेगा। जिले में नर्सरी से आठवीं तक 2800 से अधिक विद्यालय संचालित हैं। आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य अथवा प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी तय होगी।
