विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में नहाते समय तालाब में डूबा व्यक्ति, 16 घंटे बाद जाल में फंसा शव

Published: Mon, 31 Aug 2026 03:26 PM (IST)

सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव तालाब में डूबने के 16 घंटे बाद मिला। कल्लू नामक ...और पढ़ें

मृतक कल्लू के घर के बाहर मौजूद लोग। जागरण

मृतक कल्लू के घर के बाहर मौजूद लोग। जागरण

HighLights

  1. सिद्धार्थनगर में तालाब में डूबे व्यक्ति का शव मिला।

  2. 45 वर्षीय कल्लू का शव 16 घंटे बाद बरामद हुआ।

  3. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, इटवा। तालाब में नहाते समय डूबे हुए 45 वर्षीय व्यक्ति का शव घटना के करीब 16 घंटे के बाद मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा की कार्रवाई पूरी करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना गोल्हौरा थाना के ग्राम कोटखास की है।

इटवा थानांतर्गत सेमरी खानकोट निवासी कल्लू पुत्र बुधिराम कोटखास में रोहित राज सिंह के मछली तालाब की देखरेख का कार्य करता था। रविवार की सायं करीब पांच बजे वह मछली के लिए तालाब में दाना डालने गया था। तभी वहां गांव के राजू, विक्कू, नेता राम भी आ गए।

यहां कल्लू और विक्कू तालाब में नहाने के लिए गए। थोड़ी देर में विक्कू तालाब में नहा कर बाहर निकल आया, मगर काफी देर तक कल्लू बाहर नहीं निकला तो साथ मौजूद लोगों को चिंता हुई। शोर मचाया तो मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। तालाब मालिक भी पहुंच गए। मछली वाले बड़े जाल से खोजबीन शुरू हुई। देर रात तक तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला।

सोमवार को सुबह फिर से जाल डालकर खोजना प्रारंभ किया गया। बांस की लठ का भी सहारा लिया गया। करीब नौ बजे शव जाल में फंसा, जिसे फिर बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर कल्लू के पिता, बच्चे सभी पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें- नेपाल गए सिद्धार्थनगर के व्यापारी के बेटे की नदी में डूबने से मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस शव को कब्जे में करते हुए विधिक कार्यवाही में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव मिल गया है। पोस्टमार्टम के लिए उसे भेजा गया है।