विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से छोटे भाई की मौत, बड़ा भाई घायल

Published: Thu, 03 Sep 2026 01:02 PM (IST)

सिद्धार्थनगर के इटवा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय जुबेर अहमद की मृत्यु हो गई, जबकि उनका 23 ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. इटवा में अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवारों को टक्कर मारी।

  2. 19 वर्षीय जुबेर अहमद की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

  3. बड़ा भाई शोएब अहमद गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, इटवा। दर्दनाक सड़क हादसे 19 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। जबकि 23 वर्षीय बड़ा भाई घायल हो गया। घटना बुधवार रात करीब 8.30 बजे की है। दोनों भाई बाइक से घर आ रहे थे कि तभी अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने ठोकर मार दी।

इटवा थाना के कमदा लालपुर निवासी शोएब अहमद व जुबेर अहमद पुत्र तनवीर अहमद बाइक से रात में डुमरियागंज से घर आ रहे थे। कदमा से पहले सेमरा मोड़ के पास नोबेल हॉस्पिटल के निकट पहुंचे कि अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने ठोकर मार दी। दोनों भाई सड़क पर गिर गए। इस बीच चालक दोनों को रौंदते हुए भाग गया।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में आमने-सामने टकराईं दो तेज रफ्तार बाइकें; दो की मौत और तीन गंभीर

गंभीर अवस्था में दोनों को इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा ले गए। नाजुक स्थिति में दोनों को मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जुबेर को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि शोयब का उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में फर्श पर सो रहे पति-पत्नी को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत