विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में फर्श पर सो रहे पति-पत्नी को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

By Jitendra PandeyEdited By: Vivek Shukla
Published: Tue, 01 Sep 2026 02:58 PM (IST)

सिद्धार्थनगर के लोटन में फर्श पर सो रहे पति-पत्नी की सांप के डसने से मौत हो गई। गंभीर हालत में ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. लोटन में पति-पत्नी की सर्पदंश से दुखद मौत।

  2. रात में फर्श पर सोते समय जहरीले सांप ने डसा।

  3. इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में निधन।

संवाद सूत्र, लोटन, सिद्धार्थनगर। कोतवाली लोटन क्षेत्र के हरिवंशपुर चौकी से करीब 100 मीटर दूर मकान के फर्श पर सो रहे पति-पत्नी की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना सोमवार रात करीब तीन बजे की है। दोनों को गंभीर हालत में स्वजन पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लोटन ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई।

हरिवंशपुर निवासी 30 वर्षीय इजहार अहमद पुत्र निजामुद्दीन सोमवार रात 28 वर्षीय पत्नी हशीमुनिशा के साथ भोजन करने के बाद घर में फर्श पर बिस्तर बिछाकर सो गए थे। रात करीब तीन बजे जहरीले सांप ने इजहार की आंख के पास और हशीमुनिशा के हाथ में डस लिया। कुछ देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्होंने स्वजन को इसकी जानकारी दी। आनन-फानन स्वजन दोनों को सीएचसी लोटन लेकर पहुंचे।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। वहां हालत गंभीर होने पर दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। गोरखपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। घटना के बाद बच्चों और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर हल्का लेखपाल मनोज कुमार, अखिलेश यादव, संजय प्रकाश और शिवशंकर यादव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- विश्व ओपन ताइक्वांडो में सिद्धार्थनगर के चार खिलाड़ियों ने दिखाया दम, तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीते

यह भी पढ़ें- नेपाल सीमा पर मानव श्रृंखला बनाकर मुस्लिमों का रोकेंगे प्रवेश, हिंदू राष्ट्र की मांग के बीच पूर्व विधायक का एलान