विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में आमने-सामने टकराईं दो तेज रफ्तार बाइकें; दो की मौत और तीन गंभीर

Published: Wed, 02 Sep 2026 02:20 PM (IST)

सिद्धार्थनगर के बढ़या गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवारों की ...और पढ़ें

मौके पर जुटे ग्रामीण। जागरण

मौके पर जुटे ग्रामीण। जागरण

HighLights

  1. बढ़या गांव के पास दो बाइकों की टक्कर।

  2. हादसे में दो बाइक चालकों की मौके पर मौत।

  3. तीन लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के बढ़या गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक की पहचान संजय निवासी शिवपति नगर टोला जगदीशपुर के रूप में हुई है। दूसरे मृतक के नेपाली नागरिक होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि नेपाल की ओर से आ रहे बाइक सवार तेज रफ्तार से बर्डपुर की तरफ जा रहे थे। बढ़या गांव के पास सामने से नौगढ़ की ओर परिवार के साथ जा रहे भारतीय बाइक सवार से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों बाइक चालकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में रात भर झमाझम बारिश के बाद सुबह खिली तीखी धूप, उमस ने छुड़ाए पसीने

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेजा। मौके पर पहुंचे सीओ सदर विश्वजीत सौर्यान ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मृतकों के संबंध में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। स्वजन को सूचना देने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में फर्श पर सो रहे पति-पत्नी को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत