विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में नया मोड़, करनाल से खरीदे सिम से सुलझ रही गुत्थी

Published: Fri, 04 Sep 2026 09:39 AM (IST)

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या से पहले शूटरों ने करनाल से सिम कार्ड खरीदा था। पुलिस ने ...और पढ़ें

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की फाइल फोटो। जागरण

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. शूटरों ने अंकित बालियान की हत्या से पहले सिम खरीदा।

  2. करनाल से खरीदे सिम से स्नैपचैट आईडी बनाई गई थी।

  3. फरार शूटरों आर्यन और सत्यम पर एक लाख का इनाम।

जागरण संवाददाता, शामली।  हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या करने से पहले शूटरों ने करनाल से सिम कार्ड खरीदा था। पुलिस ने सिमकार्ड बेचने वाले दुकानदार से पूछताछ की। अब पुलिस संदिग्ध युवक की तलाश में भी जुट गई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपितों ने हत्याकांड से तीन दिन बाद धमदाहा (पूर्णिया, बिहार) पहुंचकर सिमकार्ड से स्नैपचैट की आइडी बनाई थी।

इसके अलावा एक सिमकार्ड बिहार से भी खरीदा था, जिसका इस्तेमाल भी स्नैप चैट चलाने के लिए किया गया था। हत्याकांड में शामिल दो शूटरों सुमित और मोहित को पुलिस मुठभेड में ढेर कर चुकी है। वहीं, फरार चल रहे दोनों शूटरों आर्यन और सत्यम पर पुलिस ने इनाम बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दिया है।

26 अगस्त को जिम के बाहर अंकित की चार शूटरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। गुरुवार को इस प्रकरण में एक सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, जो 26 अगस्त को सवा तीन बजे का है। वीडियो में शूटर आर्यन और सत्यम के साथ एक अन्य संदिग्ध युवक भी दिखाई दे रहा है।

शूटरों ने इसी संदिग्ध युवक की आइडी पर सिमकार्ड खरीदा था। करीब 10 मिनट तक दोनों शूटर उसी दुकान पर रुके और इसके बाद संदिग्ध युवक को भेज दिया। दोनों शूटर बाइक से शामली आ गए थे। जांच में सामने आया है कि शूटरों ने नए सिमकार्ड का इस्तेमाल हत्याकांड के तीन दिन बाद धमदाहा में किया था।

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: गोगी गैंग के फरार दो शूटरों पर इनाम बढ़ाकर हुआ 1-1 लाख रुपये, पुलिस की 5 टीमें दे रहीं दबिश

वहां इसी सिम नंबर का उपयोग करके स्नैपचैट आइडी बनाई थी। इसके बाद मोबाइल फोन बंद कर दिया गया। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने करनाल में सिम विक्रेता की दुकान पर पहुंचकर संचालक से पूछताछ की। पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ले ली है।

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड के तार करनाल से जुड़े, गैंगस्टर पंपू का नाम आया सामने; UP पुलिस से डरकर कोर्ट पहुंचा आरोपी