पंचायत के फरमान पर पिता, दो बेटों और भतीजे के सिर मुंडवाए, गले में जूतों की माला भी डाली
Saharanpur News : सहारनपुर में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पंचायत ने पिता, उसके दो बेटों व एक भतीजे के सिर मुंडवा दिए। इस घटना का व ...और पढ़ें

पंचायत में युवक का सिर मुंडवाते ग्रामीण।
HighLights
सहारनपुर के गांव कोलकी रांघड़ में हुई थी पंचायत।
किशोरी को ले जाने के मामले में सुनाया फरमान।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। किशोरी को बहलाकर ले जाने के मामले में पंचायत ने पिता और दो पुत्रों के सिर मुंडवा दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्ष मुस्लिम हैं।
गांव कोलकी रांघड में 30 मार्च को एक युवक किशोरी को बहलाकर ले गया था। इस मामले में किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। एक अप्रैल को किशोरी अपने आप ही घर पर आ गई थी। दो अप्रैल को किशोरी पक्ष के लोगों ने युवक पक्ष के लोगों को बातचीत के लिए अपने घर पर बुलाया और मारपीट की।
इसके बाद युवक पक्ष किसी तरह से वहां से जान बचाकर भाग गया। मंगलवार को फिर से पंचायत बुलाई गई। पंचायत में पहले तो युवक व उसके स्वजन को गाली दी गई। इतने पर भी आरोपितों का मन नहीं भरा तो युवक, उसके भाई, पिता व युवक के चचेरे भाई के सिर मुंडवा दिए। उनके गले में जूतों की माला भी डाली गई।
यह भी पढ़ें- पंचायत के फरमान पर छेड़छाड़ के आरोपित युवक को पीड़िता ने चप्पल से पीटा, एक साल गांव में नहीं घुसेगा
हालांकि जूतों की माला डालने वाले वीडियो को वायरल नहीं किया गया, जबकि सिर मुंडवाने का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवक, उसके पिता व भाई को गालियां भी दी जा रही हैं। युवक हाथ जोड़े खड़ा हुआ नजर आ रहा है। वहीं एक व्यक्ति उसके साथ मारपीट भी कर रहा है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- किशोरी की पहले मांग भरी और उसके बाद तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म
कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली देवेश कुमार शर्मा का कहना है कि किशोरी के पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसमें पंचायत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सिर मुंडवाए जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कई के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो की जांच करने के बाद आरोपितों की पहचान कर नामजद किए जाएंगे।