किशोरी की पहले मांग भरी और उसके बाद तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म, बागपत पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Baghpat News : जिले के बड़ौत क्षेत्र में आरोपित ने तमंचे के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घर बताने पर भाई-बहनों को जान से मारने की धमकी दी। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
घर बताने पर भाई-बहनों को जान से मारने की धमकी।
तीसरे दिन स्वजन के साथ कोतवाली पहुंची किशोरी।
जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। एक युवक ने किशोरी की पहले मांग भरी और उसके बाद तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने धमकी देते हुए कहा कि यदि इस घटना के बारे में किसी को जानकारी दी तो वह उन्हें जान से मार देगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
शहर की एक कालोनी में रहने वाली किशोरी स्वजन के साथ सोमवार को कोतवाली पहुंची। किशोरी ने बताया कि ईद के दिन वह अपनी छोटी दो बहनों के साथ शहर में मेला देखने के लिए आई थी। दोपहर बाद लौट रही थी तो रास्ते में कालोनी का रहने वाला एक युवक कार लिए मिला। उसने उन्हें रोकते हुए कालोनी में छोड़ने की बात कही। वह उसकी कार में बैठ गई।
पीड़िता ने बताया कि आरोपित कालोनी में न जाकर उन्हें जंगल में ले गया। आरोपित ने उसकी दोनों छोटी बहनों को कार में ही लाक कर दिया और उसे तमंचे के बल पर खेत में एक नलकूप पर ले गया और उसकी मांग भर दी। उसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपित ने मोबाइल से उसके साथ वीडियो बनाते हुए कहा कि उसने उसकी मर्जी से मांग भरी है। उसके बाद आरोपित ने उन्हें भट्ठे के पास छोड़ दिया और चला गया। वह घर पहुंची तो परिवार के सदस्य कहीं गए हुए थे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- VIDEO: दारू की ऐसे लगी तलब कि युवक ने तोड़ डाले अंग्रेजी शराब की दुकान के ताले
सोमवार को पीड़िता अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। डेढ़-दो साल से किशोरी और युवक एक-दूसरे को नजदीक से जानते हैं। मांग भरने वाली बात किशोरी ने न तहरीर में बताई और न ही इस संबंध में बयान दिए हैं।