Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामपुर में जनगणना ड्यूटी के दौरान महिला कर्मी को कुत्ते ने काटा, दूसरी के सामने आया नाग-नागिन का जोड़ा

    Updated: Wed, 27 May 2026 04:16 AM (IST)

    रामपुर में जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षकों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक महिला शिक्षक को कुत्ते ने काटा, वहीं दूसरी को नाग-नागिन का जोड ...और पढ़ें

    जनगणना ड्यूटी के दौरान कुत्ते के काटने से घायल शिक्षिका लुबना उस्मानी।

    जनगणना ड्यूटी के दौरान कुत्ते के काटने से घायल शिक्षिका लुबना उस्मानी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रामपुर। जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षकों को गर्मी की मार के साथ अन्य दुश्वारियों का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही एक महिला शिक्षक को गांव में ड्यूटी के दौरान कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया तो अन्य महिला शिक्षक को सर्प का जोड़ा मिलने पर उसने उलटे पैर भागना पड़ा।

    कुत्ते के काटने से घायल महिला शिक्षक लुबना उस्मानी हैं। जनगणना में उनकी ड्यूटी ग्राम सनेया सुख में लगी है जबकि उनके पति खालिद चमरौआ ब्लॉक के ही ग्राम अहमद नगर जागीर में सुपरवाइजर में हैं।

    खालिद को गांव में जनगणना का कार्य एक महिला शिक्षक हुमा को बताकर अपनी पत्नी को सनेया सुख में छोड़ने जाना था। अहमद नगर जागीर में जैसे ही एक स्थान पर उन्होंने अपनी बाइक रोकी और उनकी पत्नी लुबना उस्मानी नीचे उतरीं तभी पास में बैठे आवारा कुत्ते ने उनके पैर में पिडली से नीचे दो तीन जगह दांत मारकर जख्मी कर दिया।

    इसके बाद हरकत में आए खालिद ने कुत्ते को भगाकर गांव के चिकित्सक से उपचार दिया। उसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल पत्नी को एंट्री रैबीज का इंजेक्शन लगवाया।

    दूसरी शिक्षक ज्योति कश्यप मुडसेना यूपीएस की इंचार्ज अध्यापक हैं। उनकी ड्यूटी दिलपुरा रोड, कुम्हरिया रोड व आसपास के घरों की जनगणना करने में लगी है।

    मंगलवार की सुबह नौ बजे ज्योति कश्यप पैदल दिलपुरा मोड़ से कुम्हरिया वाले कच्चे रास्ते पर जा रहीं थीं। इसी बीच उन्हें एक पेड़ की छांव में फन फैलाए दो सर्प दिख गए। महिला शिक्षक ने उन्हें नाग नागिन का जोड़ा होना बताया।उन्हें देखकर वह घबरा गई।

    उल्टे पैर दौड़ लगाकर समीप की एक दुकान पर पहुंच कर रुकी ओर उन्हें जानकारी दी। हालांकि उनके पहुंचने तक सर्प का जोड़ा वहां से निकल चुका था। एक छोटे बच्चे ने भी जोड़े के दिखाई देने की बात बताई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बदायूं में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी के दोनों भाइयों की बदली जाएगी जेल, एक बांदा तो दूसरा सोनभद्र होगा शिफ्ट

    यह भी पढ़ें- मथुरा के ब्रजधाम कॉलोनी में महिलाओं का हंगामा, पुलिस से की हाथापाई