मथुरा के ब्रजधाम कॉलोनी में महिलाओं का हंगामा, पुलिस से की हाथापाई
वृंदावन की ब्रजधाम कॉलोनी में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। पुलिस चौकी प्रभारी के साथ हाथापाई के बाद चार ...और पढ़ें

ब्रजधाम कॉलोनी में महिलाओं का हंगामा। AI जेनेरेटेड फोटो
HighLights
ब्रजधाम कॉलोनी में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत।
पुलिस चौकी प्रभारी पर महिलाओं ने किया हमला।
चार महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
संवाद सहयोगी, वृंदावन। चैतन्य विहार ओवरब्रिज के समीप स्थित ब्रजधाम कॉलोनी में मंगलवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। एक फ्लैट में महिला द्वारा अनैतिक कार्य करने की शिकायत पर पहुंची पुलिस चौकी प्रभारी के साथ भी महिलाओं ने हाथापाई की। कोतवाली पुलिस ने चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।
चैतन्य विहार कॉलोनी के पास ब्रजधाम कॉलोनी में एलआईजी फ्लैट हैं। यहां पर एक महिला अपनी तीन बेटियों के साथ किराए पर रहती है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि दिन भर संदिग्ध युवक घर पर आते रहते हैं।
उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी और कहा कि यहां पर अनैतिक कार्य होता है। रात करीब 11 बजे पुलिस शिकायत पर मौके पर पहुंची। पुलिस मां और उसकी बेटियों से पूछताछ करने लगी तो वह उग्र हो गईं।
अद्धा पुलिस चौकी प्रभारी कुलवीर सिंह पर महिलाओं ने हमला कर दिया। उनके साथ हाथापाई की। उनके साथ आया पुलिसकर्मी भी दहशत में आ गया। महिलाओं ने कॉलोनी में ही हंगामा शुरू कर दिया।
इसके बाद कोतवाली से अन्य पुलिस बल बुलाया गया। चार महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस शिकायत पर कॉलोनी गई थी, लेकिन महिलाएं हमलावर हो गईं। इन पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।