Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी के दोनों भाइयों की बदली जाएगी जेल, एक बांदा तो दूसरा सोनभद्र होगा शिफ्ट

    Updated: Wed, 27 May 2026 03:31 AM (IST)

    बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दो अधिकारियों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के भाइयों केशव और चंद्रशेखर को अब अलग-अलग जेलों में शिफ्ट कि ...और पढ़ें

    दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी के दोनों भाइयों की बदली जाएगी जेल।

    दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी के दोनों भाइयों की बदली जाएगी जेल।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बदायूं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सीबीजी प्लांट के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपित अजय प्रताप सिंह के अलावा उसके चचेरे, तहेरे भाइयों समेत छह को जेल भेजा जा चुका है। इसके बाद अजय पर रासुका की कार्रवाई की गई थी। बाद में उसे फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया था।

    अब उसके भाई केशव को बांदा, जबकि चंद्रशेखर को सोनभद्र जेल भेजा जाएगा। डीजी जेल का पत्र प्राप्त हो चुका है। जेल प्रशासन ने सुरक्षा कर्मियों की मांग की है। जल्द ही इन दोनों को संबंधित जेल शिफ्ट किया जाएगा।

    12 मार्च को प्लांट में घुसकर दोनों अधिकारियों की हत्या के बाद अजय प्रताप सिंह ने खुद ही थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया था। लेकिन उसी रात हत्या में प्रयुक्त तमंचा की बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पर फायर कर दिया था। जिसके बाद मुठभेड़ में उसके पैर में गोली मारकर पुलिस ने उसे जेल भेजा था।

    इसके बाद इस हत्याकांड में शामिल रहे प्लांट कर्मी अजय यादव व मुनेंद्र विक्रम को जेल भेजा गया। बाद में पुलिस ने हत्या में साजिश रचने में अजय के भाई केशव और तहेरे भाई अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू का नाम भी बढ़ाया गया।

    खबरें और भी

    इसके दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले से हटकर आरोपित के परिवार के खिलाफ जानलेवा हमला करने, रंगदारी व तहबाजारी वसूलने, सरकारी भूमि पर कब्जा करने जैसे मामले दर्ज किए। जिसमें अजय के पिता राजेश, ताऊ राकेश के अलावा उसके सगे भाई चंद्रशेखर व तहेरे भाई शिवम को भी आरोपित बनाया गया।

    इन सभी मामलों में सिर्फ राकेश को छोड़कर अन्य सभी को जेल भेजा जा चुका है। अजय पर रासुका की कार्रवाई के बाद उसे फतेहगढ़ जेल भेजा गया। वहीं इसी बीच जेल में मिलने आई एक रिश्तेदार महिला से केशव ने गवाहों को धमकी भिजवाई थी, इसमें भी मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले के बाद जिला प्रशासन की ओर से इन आरोपितों को जिला जेल से अन्यत्र दूसरी किसी दूर जिले की जेल में शिफ्ट करने की मांग रखी गई थी।

    इस पर शासन की ओर से डीजी जेल को पत्र लिखा गया। जिसमें केशव को बांदा जेल जबकि चंद्रशेखर को सोनभद्र जेल भेजने की बात कही गई। इस संबंध जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की जेल बदलने संबंधित पत्र प्राप्त हो गया है। जल्द ही कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को शिफ्ट किया जाएगा।

    केशव की छह घंटे की पुलिस रिमांड भी मंजूर

    दोहरे हत्याकांड के आरोपितों में से केशव और अभय प्रताप सिंह के खिलाफ निर्माणाधीन पीएसी बटालियन का सामान लेकर अमानत में खयानत करने का भी मामला दर्ज है। इसी मामले में विवेचक वीरपाल सिंह की ओर से न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की कोर्ट में माल बरामदगी के लिए केशव सिंह उर्फ मिचकू की रिमांड मांगी गई थी।

    बताया गया कि आरोपित ने एक टैंकर को कहीं छिपा रखा है। पूछताछ में उसने बताया था कि वह खुद ही साथ चलकर इसकी बरामदगी करा सकता है। इस पर न्यायालय ने सुनवाई करते हुए केशव सिंह को 27 मई को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक पुलिस कस्टडी रिमांड में देने का आदेश दिया है।

    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में 115 रुपये में केमिकल से तैयार कर रहे थे दो लीटर पेट्रोल, सरगना समेत पांच आरोपितों को भेजा गया जेल

    यह भी पढ़ें- मीरजापुर में 17 करोड़ के टैक्स चोरी में पुलिस ने आरोपित के घर दी दबिश, दिल्ली में बैठकर चला रहा था फर्जी कंपनी