UPPSC Staff Nurse Exam 2023 : स्टाफ नर्स एलोपैथ के अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन तिथि घोषित, 41 को मिली है सफलता
UPPSC Staff Nurse Exam 2023 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स एलोपैथ परीक्षा 2023 के लिए सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की तिथि घोषि ...और पढ़ें

UPPSC Staff Nurse Exam 2023 अभिलेख सत्यापन की तिथि घोषित कर दी गई है।
HighLights
सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन 23 व 24 मार्च को होगा
शैक्षिक एवं अन्य प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां, स्वप्रमाणित प्रतियां लाएं
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPPSC Staff Nurse Exam 2023 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित स्टाफ नर्स एलोपैथ (पुरुष/महिला) परीक्षा-2023 के तहत औपबंधिक रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की तिथि घोषित कर दी गई है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग में स्टाफ नर्स पुरुष शाखा के सात तथा महिला शाखा के 34 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है।
सत्यापन के समय ये कागजात लाना आवश्यक
UPPSC Staff Nurse Exam 2023 महिला शाखा की 20 अभ्यर्थियों का सत्यापन 23 मार्च को सुबह 9:30 बजे से तथा महिला शाखा के शेष 14 अभ्यर्थियों और पुरुष शाखा के सात अभ्यर्थियों का सत्यापन 24 मार्च को होगा। आयोग के अनुसार अभ्यर्थियों को सत्यापन के समय अपने साथ सभी आवश्यक शैक्षिक एवं अन्य प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां और स्वप्रमाणित प्रतियां लाना अनिवार्य होगा।
कंप्यूटर सहायक परीक्षा-2025 में 169 अभ्यर्थी सफल
कंप्यूटर सहायक (उप्र लोक सेवा आयोग) परीक्षा-2025 के प्रथम चरण का परिणाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी कर दिया है। 21,276 अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया था। प्रथम चरण की परीक्षा छह फरवरी को लखनऊ और प्रयागराज में हुई थी, जिसमें 7,898 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। 14 रिक्त पदों के सापेक्ष निर्धारित मानकों के अनुसार 10 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए सफल घोषित किया है।
169 अभ्यर्थी द्वितीय चरण की हिंदी टंकण परीक्षा में सफल
अंतिम अभ्यर्थी के समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी शामिल करते हुए 169 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण की हिंदी टंकण (कंप्यूटर पर) परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक तथा श्रेणीवार कटआफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे।
खबरें और भी
सहायक कुलसचिव परीक्षा का साक्षात्कार 23-24 को
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उप्र विश्वविद्यालय (केन्द्रीयित) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2024 में सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 23 और 24 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार दो सत्रों में आयोजित होंगे। पहले दिन 23 मार्च को सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले प्रथम सत्र में अनुक्रमांक 0000013 से 0001790 तक के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा, जबकि दोपहर दो बजे से आयोजित द्वितीय सत्र में 0001810 से 0003166 तक के अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं, 24 मार्च को प्रथम सत्र में 0003372 से 0005204 तथा द्वितीय सत्र में 0005250 से 0006543 तक के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे। प्रथम सत्र के अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे और द्वितीय सत्र के अभ्यर्थी दोपहर 12:30 बजे तक आयोग परिसर में रिपोर्ट करना होगा।