UP Police Recruitment Exam: दारोगा भर्ती परीक्षा सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया, STF के रडार पर रहे परीक्षा केंद्र
UP Police Recruitment Exam उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित दारोगा भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हुई। पहले दिन पहली पाली में पूछे गए प्रश्न ...और पढ़ें

UP Police Recruitment Exam प्रयागराज के सीएबी इंटर कॉलेज से दारोगा भर्ती की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। जागरण
HighLights
तमाम अभ्यर्थी ऐसे भी हैं, जो पहले से ही विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं
पुराने साल्वर गैंग सदस्यों व उनसे जुड़े लोगों की गतिविधि की भी निगरानी हो रही
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। UP Police Recruitment Exam उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित उप निरीक्षक नागरिक (पुलिस दारोगा) परीक्षा शनिवार को शुरू हुई। पहली पाली में आए तमाम सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया। हालांकि कुछ अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को बहुत कठिन नहीं माना। परीक्षार्थियों में तमाम अभ्यर्थी ऐसे भी हैं, जो पहले से विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं।
दारोगा भर्ती परीक्षा कल 15 मार्च को भी होगी
UP Police Recruitment Exam प्रयागराज में कुल 43 केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 53,760 परीक्षार्थी शामिल होंगे। आज और कल परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से शुरू हुई और 12 बजे संपन्न हो गई। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन से पांच बजे की बीच होगी।
कोचिंग संचालकों आदि संदिग्धों मोबाइल नंबर पर नजर
UP Police Recruitment Exam शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दारोगा भर्ती परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) भी सक्रिय हो गई है। एसटीएफ की टीम कई संदिग्ध कोचिंग संचालक, लाइब्रेरी संचालक और संदिग्ध मोबाइल नंबरों को अपने रडार पर ले लिया है। पुराने साल्वर गैंग से सदस्यों और उनसे जुड़े लोगों की गतिविधि की भी निगरानी की जा रही है।
साल्वर, गिरोह सदस्य भी एसडीएफ के रडार पर
UP Police Recruitment Exam स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अधिकारियों का कहना है अलग-अलग भर्ती परीक्षा के दौरान पकड़े गए साल्वर और गिरोह के सदस्यों को भी रडार पर लिया गया है। कई कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों, उनसे जुड़े लोगों की निगहबानी की जा रही है। नकलविहीन परीक्षा कराने के प्रति सतर्कता बरती जा रही है।