D.El.Ed Training 2025 : डीएलएड में अल्पसंख्यक कोटे से प्रवेश का विवरण 18 मार्च से ऑनलाइन फीड होगा, अभ्यर्थी देर न करें
D.El.Ed Training 2025 डीएलएड प्रशिक्षण में अल्पसंख्यक कोटे से प्रवेश का विवरण 18 मार्च से 25 मार्च तक ऑनलाइन फीड किया जाएगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ...और पढ़ें

D.El.Ed Training 2025 डीएलएड प्रशिक्षण में अल्पसंख्यक कोटा के लिए पीएनपी सचिव ने निर्देश जारी किया है।
HighLights
18 मार्च की दोपहर बाद से 25 मार्च तक आनलाइन फीड कर सकते हैं
परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) सचिव ने समय सारिणी जारी की
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। D.El.Ed Training 2025 डिप्लोमा इन एलीमेंट्री (डीएलएड) प्रशिक्षण-2025 में अल्पसंख्यक कोटे के अंतर्गत लिए गए प्रवेश का विवरण आनलाइन फीड किया जाएगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने इस संबंध में समय सारिणी जारी करते हुए सभी अल्पसंख्यक संस्थानों को निर्धारित अवधि में अभ्यर्थियों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
50 प्रतिशत सीटों पर स्वयं प्रवेश लेने की अनुमति
D.El.Ed Training 2025 संस्थान 18 मार्च दोपहर बाद से 25 मार्च तक अभ्यर्थियों का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, वर्ग, शैक्षिक विवरण, फोटो और हस्ताक्षर सहित अन्य आवश्यक जानकारी फीड करेंगे। पीएनपी सचिव के अनुसार अल्पसंख्यक संस्थानों को आवंटित सीटों के सापेक्ष 50 प्रतिशत सीटों पर स्वयं प्रवेश लेने की अनुमति है।
प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों का विवरण वेबसाइट पर
D.El.Ed Training 2025 ऐसे प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों का पूरा विवरण वेबसाइट https://updeled.gov.in पर कालेज लागिन व पासवर्ड के माध्यम से दर्ज किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों की सूची व आवेदन का प्रिंट आउट संबंधित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में अभिलेखीय मिलान के लिए प्रस्तुत करना होगा।
समय पर विवरण फीड न करने पर प्रवेश मान्य नहीं होंगे
डायट द्वारा 20 मार्च दोपहर बाद से 27 मार्च शाम पांच बजे तक आनलाइन डाटा का मिलान कर प्रवेश को स्वीकृत किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक डायट से स्वीकृति न मिलने या संस्थान द्वारा समय पर विवरण फीड न करने पर ऐसे प्रवेश मान्य नहीं होंगे और इस संबंध में कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।