UPPSC Update: लेक्चरर के 13 पदों के लिए 33 कैंडिडेट इंटरव्यू में पहुंचे, हाई कोर्ट के फैसले पर टिका है अंतिम चयन
UPPSC Lecturer Exam Result उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने तकनीकी शिक्षा विभाग में व्याख्याता पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 13 पदों ...और पढ़ें

UPPSC Lecturer Exam Result लेक्चरर पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ।
HighLights
साक्षात्कार कार्यक्रम की विस्तृत सूचना अलग से जारी होगी
परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर 2025 को किया गया था
13 पदों के लिए 277 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPPSC Lecturer Exam Result उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न विषयों में व्याख्याता (लेक्चरर) पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर 2025 को किया गया था।
पांच विषयों के 13 पद
UPPSC Lecturer Exam Result इसमें फैशन डिजाइन एवं डेकोरेशन, फुटवियर टेक्नोलाजी, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल, प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलाजी तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (इंडस्ट्रियल एंड कंट्रोल) विषय शामिल थे। इन पांचों विषयों में 13 पदों के लिए 277 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिसमें से 33 को साक्षात्कार के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है।
साक्षात्कार की सूचना अलग से जारी होगी
UPPSC Lecturer Exam Result साक्षात्कार कार्यक्रम की विस्तृत सूचना अलग से जारी की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि लिखित परीक्षा का परिणाम उच्च न्यायालय में लंबित विशेष अपील में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।