Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board : एक विषय में फेल हैं तो अब कंपार्टमेंट परीक्षा दीजिए, इंप्रूवमेंट नहीं; व्यवस्था में बड़ा बदलाव करेगा बोर्ड

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 22 May 2026 12:34 PM (GMT+05:30)

    यूपी बोर्ड 2026 से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा के नियमों में बड़ा बदलाव कर रहा है। अब एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र कंपार ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज।

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज।

    HighLights

    1. अब तक हाईस्कूल में एक विषय में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी देते थे अंक सुधार (इंप्रूवमेंट) परीक्षा

    2. हर विषय में उत्तीर्ण परीक्षार्थी ही किसी एक विषय में दे सकेंगे इंप्रूवमेंट परीक्षा, इंटर में भी लागू

    3. हाईस्कूल-इंटर की कंपार्टमेंट/इप्रूवमेंट परीक्षा-2026 के लिए व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर रहा बोर्ड

    अवधेश पाण्डेय, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट/इप्रूवमेंट परीक्षा-2026 के लिए व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर रहा है। हाईस्कूल में किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी (अंक सुधार) इंप्रूवमेंट परीक्षा में सम्मिलित होते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एक विषय में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी उस विषय में अब कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे।

    अंक सुधार परीक्षा का प्रविधान अब इंटरमीडिएट में भी

    इंप्रूवमेंट परीक्षा में वह परीक्षार्थी सम्मिलित हो सकेंगे, जो सभी विषयों में उत्तीर्ण होंगे और किसी एक विषय में अंक सुधार चाहते होंगे। इसके अलावा अंक सुधार परीक्षा का प्रविधान इंटरमीडिएट में भी इस बार से किया जा रहा है। यूपी बोर्ड के इस प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

    विषय में कम अंक पर सुधार को परीक्षा दे सकेंगे

    अभी तक इंटरमीडिएट में अंक सुधार परीक्षा की व्यवस्था नहीं थी। यह व्यवस्था केवल हाईस्कूल के लिए थी, लेकिन इसकी पात्रता में अब बदलाव किया गया है। अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में वह परीक्षार्थी अंक सुधार परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्र होंगे, जो सभी विषयो में उत्तीर्ण होंगे। किसी विषय में कम अंक होने पर उसमें सुधार के लिए परीक्षा दे सकेंगे।

    जिसमें अधिक अंक, वही मान्य होगा 

    यहां यह भी महत्वपूर्ण तथ्य है कि यदि अंक सुधार परीक्षा में सम्मिलित होते हैं तो उनके अंतिम अंक मुख्य परीक्षा और इंप्रूवमेंट परीक्षा में से जिसमें अधिक होंगे, वह माने जाएंगे। यानी कि यदि इंप्रूवमेंट परीक्षा में मुख्य परीक्षा की तुलना में कम अंक मिलते हैं तो अंकपत्र में इंप्रूवमेंट का नहीं, बल्कि मुख्य परीक्षा वाला अंक प्रदर्शित किया जाएगा।

    खबरें और भी

    बोर्ड सचिव ने प्रस्ताव भेजा 

    इसके अलावा कंपार्टमेंट परीक्षा में किसी विषय में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी आवेदन कर सम्मिलित हो सकेंगे। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर आवेदन लिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- ALP Recruitment 2025 : सहायक लोको पायलट भर्ती में 1,000 पद बढ़े, रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को दी राहत

    यह भी पढ़ें- इलाहाबाद HC में वकालतनामे तथा मेमो ऑफ अपियरेंस दाखिल होना बंद, अधिवक्ता कल्याण स्टांप की अनुपलब्धता बना कारण