Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ALP Recruitment 2025 : सहायक लोको पायलट भर्ती में 1,000 पद बढ़े, रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को दी राहत

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 21 May 2026 07:04 PM (IST)

    ALP Recruitment 2025 रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती 2025 में 1,000 पद बढ़ा दिए हैं, जिससे कुल रिक्तियां 10,970 हो गई हैं। इस वृद् ...और पढ़ें

    ALP Recruitment 2025 रेलवे भर्ती बोर्ड ने पदों को बढ़ाकर अभ्यर्थियों को राहत दी।

    ALP Recruitment 2025 रेलवे भर्ती बोर्ड ने पदों को बढ़ाकर अभ्यर्थियों को राहत दी।

    HighLights

    1. 10,970 पदों के सापेक्ष सीबीटी-दो में बुलाए जाएंगे अभ्यर्थी

    2. जून-जुलाई में आएगा सीबीटी की परीक्षा एक का रिजल्ट

    3. अगस्त-सितंबर में सीबीटी-टू की परीक्षा होने की संभावना 

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। ALP Recruitment 2025 रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों को राहत दी है। इसमें 1,000 पद बढ़ा दिए हैं। अब कुल रिक्तियों की संख्या 9,970 से बढ़ाकर 10,970 कर दी गई है। पदों में यह वृद्धिबिलासपुर, भुवनेश्वर और सिकंदराबाद जोन में की गई है।

    सीबीटी-1 परिणाम का इंतजार करने वालों को लाभ 

    ALP Recruitment 2025 इस निर्णय का सबसे बड़ा लाभ उन हजारों अभ्यर्थियों को मिलेगा जो फरवरी 2026 में आयोजित हुई सीबीटी-एक परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। रिक्तियां बढ़ने से अब कट-आफ अंक में गिरावट होगी, जिससे कम स्कोर करने वालों के लिए भी अगले चरण के द्वार खुल जाएंगे। अब लगभग 15,000 से 20,000 अतिरिक्त अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर सकेंगे।

    सीबीटी-एक का परिणाम जून या जुलाई में 

    ALP Recruitment 2025 रेलवे ने स्पष्ट किया है कि शेष चयन प्रक्रिया और शर्तें पूर्ववत रहेगी। सीबीटी-एक का परिणाम जून से जुलाई के बीच घोषित होने की संभावना है। जबकि सीबीटी-टू अगस्त सितंबर के बीच प्रस्तावित किया गया है। सीबीटी-दो में सफल अभ्यर्थियों का साइको टेस्ट अक्टूबर-नवंबर में और दस्तावेज सत्यापन-मेडिकल परीक्षा दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 तक संभावित है।

    एएलपी (एएलपी) भर्ती 2026 के आवेदन 14 जून तक

    दूसरी ओर सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती 2026 के तहत 11,127 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी इस समय चल रही है। इसके लिए 14 जून तक आवेदन होंगे। इस भर्ती की परीक्षा से पहले ही 2025 की एलपी भर्ती के सीबीटी एक का रिजल्ट जारी हो जाएगा। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज-मुंबई दुरंतो जल्द बनेगी हमसफर एक्सप्रेस, रोज चलेगी; फ्लेक्सी फेयर हटने से यात्रियों को किराए में मिलेगी राहत

    यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षक-कर्मियों को कुछ हुआ तो कौन होगा जिम्मेदार? इसे स्थगित किया जाए