रेलवे भर्ती बोर्ड : पैरामेडिकल स्टॉफ के 560 पदों पर निकाली भर्ती, अभ्यर्थी 15 सितंबर से आवेदन करें
रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल कैटेगरी में 560 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। 15 सितंबर से 14 अक्टूबर तक rrbapply.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।

आरआरबी ने पैरामेडिकल स्टॉफ के 560 पदों पर भर्ती निकाली है।
HighLights
14 अक्टूबर तक मिलेगा ऑनलाइन आवेदन करने का मौका
नर्सिंग, लैब और रेडियोलाजी समेत कई पदों पर होगी भर्ती
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पैरामेडिकल कैटेगरी के विभिन्न पदों के लिए शार्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 560 रिक्त पदों को भरा जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए भारतीय रेल में सेवा देने का यह एक बेहतरीन अवसर है।
आरआरबी की वेबसाइट पर आवेदन
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से संभावित रूप से शुरू हो जाएगी। वहीं फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर तय की गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे।
उम्र सीमा और शैक्षणिक योग्यता क्या होगी?
इस भर्ती के तहत नर्सिंग (जीएनएम/बीएससी.), लैब तकनीशियन, रेडियोलाजी तकनीशियन, डायलिसिस तकनीशियन, फार्मासिस्ट और आप्टोमेट्रिस्ट जैसे पैरामेडिकल से जुड़े विभिन्न पद शामिल हैं। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत पे-लेवल तीन से पे-लेवल सात के अनुसार वेतन दिया जाएगा। उम्र सीमा और शैक्षणिक योग्यता की सटीक जानकारी विस्तृत विज्ञापन आने के बाद स्पष्ट होगी, जिसमें उम्र की गणना एक जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।
