12 नहीं अब 24 कोच की चलेगी कानपुर इंटरसिटी और चित्रकूट एक्सप्रेस, जनरल कोचों की संख्या बढ़ने से आसानी से मिलेगी सीट
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में कोचों की संख्या दोगुनी कर दी है, जिससे अब ...और पढ़ें

कानपुर इंटरसिटी और चित्रकूट एक्सप्रेस में अब दोगुने कोच होंगे।
HighLights
दोगुने हुए ट्रेनों में कोच, सीटें बढ़ने से यात्रियों को राहत
चित्रकूट धाम कर्वी-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दैनिक रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भारी भीड़ और सुविधा को देखते हुए कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में कोचों की संख्या दोगुनी करने का फैसला किया है। अब इन ट्रेनों को 12 कोचों के स्थान पर 24 आइसीएफ कोचों (22 साधारण श्रेणी और दासे एसएलआर/डी) के साथ चलाया जाएगा।
जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ने का सीधा फायदा रोज सफर करने वाले नौकरीपेशा, छात्रों और आम यात्रियों को मिलेगा। इससे ट्रेनों में पैर रखने की जगह न मिलने और धक्का-मुक्की जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। सीटें अधिक उपलब्ध होने से यात्रियों का सफर पहले की तुलना में काफी सुगम, आरामदायक और सुरक्षित हो जाएगा।
इस नई व्यवस्था के तहत गाड़ी संख्या 14102/14101 कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज संगम इंटरसिटी एक्सप्रेस में तत्काल प्रभाव से 24 कोचों के साथ संचालन शुरू कर दिया गया है। वहीं, गाड़ी संख्या 22442 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम कर्वी एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 14124 चित्रकूट धाम कर्वी-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस आठ सितंबर से बढ़े हुए डिब्बों के साथ चलेंगी।
इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 14123 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-चित्रकूट धाम कर्वी एक्सप्रेस और 22441 चित्रकूट धाम कर्वी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस नौ सितंबर से 24 कोचों के साथ पटरी पर उतरेंगी।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज-मुंबई रूट पर 1640 करोड़ रुपये से बिछेगी 87Km लंबी नई रेल पटरी, ट्रेनों की गति व संख्या बढ़ेगी
यह भी पढ़ें- प्रयागराज मंडल के रेलवे स्टेशनों पर मिलेंगी आधुनिक होटल जैसी सुविधाएं, मैनपुरी और शिकोहाबाद से होगी शुरूआत
