भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षक-कर्मियों को कुछ हुआ तो कौन होगा जिम्मेदार? इसे स्थगित किया जाए
प्रयागराज में शिक्षक संघों ने भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण जनगणना कार्य को स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अगस्त तक ...और पढ़ें

प्रयागराज में हीट वेब को देखते हुए जनगणना कार्य स्थगित करने की मांग शिक्षक संघ ने की है।
HighLights
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनगणना कार्य रोकने की मांग की
कहा- मौसम सामान्य होने पर अगस्त से जनगणना कार्य हो, ताकि कर्मियों-शिक्षकों को परेशानी न हो
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की अलग-अलग स्थानों पर बैठक हुई। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की गई कि हीट वेब चल रही है प्रतिदिन तापमान 42 से 45 डिग्री तक है। ऐसे में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है, इसके बावजूद जनगणना चल रही है।
क्या बोले शिक्षक संघ के पदाधिकारी?
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर किसी शिक्षक और कर्मचारी को कुछ होगा तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा, इसलिए जनगणना को अभी स्थगित किया जाए। मौसम के सामान्य होने पर अगस्त से जनगणना कराई जाए जिससे शिक्षको, कर्मचारियों को परेशानी न होने पाए।
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने उठाई आवाज
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. हरिप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में बडी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों आवाज उठाई। जनगणना का विरोध किया। कहा, एक तरफ प्रदेश सरकार प्रतिदिन लोगों को हीट वेब के बारे मे जानकारी देते हुए जागरूक कर रही है, दूसरी ओर जनगणना शुरू करवा दिया है।
कोविड में ड्यूटी के दौरान जान गंवाए थे
उन्होंने कहा कि इसी तरह से कोविड में शिक्षक, कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई थी। इससे बडी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी कोविड से अपनी जान गंवाए थे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि जनगणना को तुरंत रोका जाए। उपेंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, सुरेन्द्र सिंह, विजय यादव, लक्ष्मी नारायण सिंह, सुधाकर ज्ञानार्थी, मिथलेश मौर्या, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी
उप्र वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की मांग
उप्र वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. ज्ञान प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में भी इस विषय को लेकर बैठक हुई। इस दौरान विनोद कुमार, शिव कुमार, अरविंद कुमार, सतीश आदि मौजूद रहे।