Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj Weather Forecast : बदला मौसम का मिजाज, अगले एक-दो दिन में बारिश के आसार; तापमान में आएगी गिरावट

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 15 Mar 2026 12:30 PM (IST)

    Prayagraj Weather Forecast प्रयागराज में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छा गए हैं, जिससे अगले एक-दो दिनों में हल्की बारिश की ...और पढ़ें

    Prayagraj Weather Forecast प्रयागराज में बदला मौसम, आसमान में छाए बादलों से बारिश के आसार हैं।

    Prayagraj Weather Forecast प्रयागराज में बदला मौसम, आसमान में छाए बादलों से बारिश के आसार हैं। 

    HighLights

    1. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण संगम नगरी में छाने लगे बादल

    2. आसमान में बादलों की आवाजाही अगले पांच दिनों तक बनी रह सकती है

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather Forecast एक बार फिर मौसम का मिजाज संगम नगरी में बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बादल छाने लगे हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इससे चढ़ते तापमान में गिरावट भी होगी।  

    न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट

    Prayagraj Weather Forecast रविवार 15 अप्रैल को शहर में आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे सुबह के समय हल्की ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार या मंगलवार के आसपास प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

    मौसम अचानक बदलने का कारण क्या है?

    Prayagraj Weather Forecast इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय एवं महासागर अध्ययन केंद्र के प्रोफेसर सुनीत द्विवेदी का कहना है कि ऊपरी वायुमंडल में बने ट्रफ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इस प्रणाली के प्रभाव से अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में भी लगभग तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?

    Prayagraj Weather Forecast  मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है और गर्मी का असर अस्थायी रूप से कम हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए यह अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और वातावरण में ठंडक बढ़ सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गर्मी में सीटों के लिए न हों परेशान, ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी रेलवे ने जारी की, यात्रियों को होगी सुविधा

    यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में पकड़े गए साल्वरों के जरिए गैंग सरगना तक पहुंचने की कोशिश, सिंडिकेट का राजफाश होगा