Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी में सीटों के लिए न हों परेशान, ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी रेलवे ने जारी की, यात्रियों को होगी सुविधा

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 14 Mar 2026 08:34 PM (IST)

    रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे, मुंबई, दानापुर और गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से कई ...और पढ़ें

    समर स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज से होकर चलाई जाएंगी।

    समर स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज से होकर चलाई जाएंगी। 

    HighLights

    1. रेलवे ने शुरू की ग्रीष्म कालीन तैयारी, विशेष ट्रेनों के लिए भीड़ वाले रूट का आकलन

    2. प्रयागराज से होकर गुजरेंगी पुणे और मुंबई की कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेल प्रशासन ने आगामी गर्मियों की छुट्टियों और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पुणे, मुंबई, दानापुर और गोरखपुर के बीच कई जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। राहत की बात यह है कि इनमें से अधिकांश महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रयागराज मंडल के प्रयागराज छिवकी और सूबेदारगंज स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

    कहां से कहां तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें 

    01449/01450 पुणे-दानापुर-पुणे प्रतिदिन विशेष गाड़ी एक अप्रैल से जुलाई तक चलेगी। दानापुर जाते समय यह शाम 5:45 बजे और पुणे जाते समय दोपहर में डेढ़ बजे छिवकी में रुकेगी। इसी प्रकार, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से दानापुर के बीच चलने वाली दैनिक स्पेशल (01143) सुबह 10:55 बजे व वापसी में 01143 के रूप में भोर में 5.45 बजे छिवकी आएगी।

    बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए भी सुविधा

    बिहार प्रांत की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक ट्रेन (01043-44) की व्यस्था रहेगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार सुबह 11:05 बजे और वापसी में गुरुवार को दोपहर 12.55 बजे प्रयागराज के छिवकी स्टेशन पर पहुंचेगी।

    ये ट्रेन भी छिवकी स्टेशन पर रुकेगी  

    01431-32 पुणे-गाजीपुर सिटी स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को चलेगी और शनिवार व बुधवार सुबह 10:45 बजे छिवकी स्टेशन पर रुकेगी। वापसी में यह प्रत्येक रविवार और गुरुवार को चलेगी और दोपहर में 12.55 बजे छिवकी पहुंचेगी। इन ट्रेनों के संचालन से मुंबई और पुणे से आने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के कामगारों व पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।

    खबरें और भी

    एलटीटी-बनारस साप्ताहिक स्पेशल सूबेदारगंज में रुकेगी

    01073/01074 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बनारस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को सूबेदारगंज स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन हर गुरुवार और शुक्रवार को शाम 5:50 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी, जबकि वापसी में यह सुबह 09:40 बजे बनारस से आकर यहां रुकेगी।इन विशेष गाड़ियों में यात्रियों की सुविधा के लिए एसी द्वितीय, एसी तृतीय, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। ट्रेनें 18 से 22 कोचों की होगी।

    आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस से आरणक्ष कराएं

    एनसीआर के सीनियर पीआरओ डाॅ. अमित मालवीय का कहना है कि इन ट्रेनों के फेरों में आवश्यकतानुसार वृद्धि भी की जा सकती है। यात्री विस्तृत समय-सारणी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) के माध्यम से चेक कर अपना आरक्षण करा लें।