Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिन में लू रात में भी गर्म हवा कर रही परेशान, छह दिनों तक अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 21 May 2026 03:07 PM (IST)

    प्रयागराज में भीषण गर्मी का कहर जारी है, जहां न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। अगले छह दिनों तक अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सिय ...और पढ़ें

    प्रयागराज में भीषण गर्मी और उमस से अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं।

    प्रयागराज में भीषण गर्मी और उमस से अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं।

    HighLights

    1. संगम नगरी में भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं

    2. न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

    जागरण संवाददाता, प्रयगराज। संगम नगरी में गर्मी अब दिन के साथ रातों को भी बेचैन करने लगी है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गुरुवार को मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अगले छह दिनों तक अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 

    हीट वेब का कहर 23 से 26 तक

    मौसम विभाग ने लू के साथ रात में भी गर्मी बढ़ने की आशंका जताई है। यानी दिन में लू चलेगी और रात में भी तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। 23 से 26 मई तक भी हीट वेव का असर जारी रहने के आसार हैं। ऐसे में फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद कम है।

    सुबह आर्द्रता 32 प्रतिशत 

    गर्मी की स्थिति यह रही कि सुबह आर्द्रता 32 प्रतिशत दर्ज की गई। नमी कम होने और अधिकतम तापमान लगातार बढ़ने के कारण हवा भी गर्म महसूस हो रही है। यही वजह है कि शाम ढलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

    घर की दीवारें, सड़कें और छतें जल रही

    घरों की दीवारें, सड़कें और छतें दिनभर की तपिश देर रात तक छोड़ रही हैं। दिन लंबा होने के कारण धूप का असर भी ज्यादा देर तक बना रह रहा है। दोपहर में बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम दिखी। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।

    खबरें और भी

    हल्का भोजन लें, सिर ढंककर बाहर निकलें

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जब न्यूनतम तापमान 29-30 डिग्री के आसपास बना रहता है तो शरीर को रात में भी ठंडक नहीं मिलती। इससे बुजुर्गों, बच्चों, बीमार लोगों और बाहर काम करने वालों की परेशानी बढ़ सकती है। डॉक्टरों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में अनावश्यक बाहर न निकलने, सिर ढंककर चलने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है।

    यह भी पढ़ें- वकीलों-डॉक्टरों के टकराव की आंच में झुलस रहे मरीज-वादकारी, प्रयागराजके SRN अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा चरमराई

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में एक हिस्ट्रीशीटर ने दूसरे की गोली मारकर हत्या की, पान मसाला की गुमटी में आग लगाने से था आक्रोशित