विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज नगर निगम भवन हादसा: जिस अभियंता की 'लापरवाही' से हुई घटना, जांच टीम के बनाए गए सदस्य

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 09 Oct 2026 03:55 PM (IST)

प्रयागराज नगर निगम के खुल्दाबाद जोनल कार्यालय में निर्माणाधीन भवन का पोर्च गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ...और पढ़ें

प्रयागराज नगर निगम।

प्रयागराज नगर निगम।

HighLights

  1. नगर आयुक्त ने टीम गठित की, जांच में कितनी पारदर्शिता रहेगी इसे लेकर उठ रहे सवाल

  2. खुल्दाबाद जोनल कार्यालय में अर्द्धनिर्मित भवन का पोर्च गिरने से एक व्यक्ति की हुई थी मौत

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। किसी भी बड़े हादसे को जांच के नाम पर कैसे दबाया जाता है यह हुनर नगर निगम के अधिकारियों से आप सीख सकते हैं। यह बात ऐसे ही नहीं कही जा रही है। खुल्दाबाद जोनल कार्यालय में अर्द्धनिर्मित भवन का पोर्च गिरने में जिस सहायक अभियंता पर लापरवाही का आरोप लगा, उसी को तीन सदस्यीय जांच टीम का सदस्य बना दिया गया है। जांच में कितनी पारदर्शिता रहेगी इसका अंदाज आसानी से लगाया जा सकता है।

गुरुवार को खुल्दाबाद जोनल कार्यालय में खसरा की नकल लेने गए जेके आशियाना के मोहम्मद खुर्शीद की मौत पोर्च गिरने से हो गई। आनन-फानन नगर आयुक्त साईं तेजा ने अपर नगर आयुक्त राजीव शुक्ला, मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान और सहायक अभियंता गिरीश कुमार को जांच करने की जिम्मेदारी दे दी गई है।

खुल्दाबाद में बन रहे जोन कार्यालय के भवन निर्माण की गुणवत्ता व अन्य कार्यों की निगरानी करने का दायित्व नगर निगम के सहायक अभियंता गिरीश कुमार को दी गई थी लेकिन आरोप है कि इन्होंने इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई और ठेकेदार ने पाेर्च का लिंटर डालने के 24 घंटे में ही शटरिंग हटा दी। जोनल कार्यालय के भवन का निर्माण नौ करोड़ रुपये से तैयार कराया जा रहा है।

भवन बनाने का ठेका मेसर्स मोहम्मद अलीम ने लिया है। जांच कमेटी को तीन दिन में रिपोर्ट देनी है, लेकिन शुक्रवार शाम चार बजे तक टीम ने घटनास्थल पर ही नहीं पहुंची। सहायक नगर आयुक्त राजीव शुक्ला का कहना है कि जांच कमेटी से गिरीश कुमार को हटाकर दूसरे सहायक अभियंता को रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में नगर निगम के निर्माणाधीन जोनल कार्यालय का पोर्च गिरा, मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत

यह भी पढ़ें- साइबर अपराधियों ने बैंक KYC के नाम पर दो लोगों को बनाया शिकार, 1.80 लाख रुपये खाते से निकाले