साइबर अपराधियों ने बैंक KYC के नाम पर दो लोगों को बनाया शिकार, 1.80 लाख रुपये खाते से निकाले
साइबर अपराधियों ने प्रयागराज में दो लोगों को निशाना बनाया, जिसमें केवाईसी अपडेट और ऑनलाइन शॉपिंग धोखाधड़ी के जरिए कुल ...और पढ़ें

साइबर अपराधियों ने प्रयागराज के करेली व कीडगंज इलाके के रहने वाले दो लोगों को ठगी का शिकार बनाया।
HighLights
प्रयागराज के करेली और कीडगंज इलाके के निवासी हैं भुक्तभोगी
बैंक खाते से करीब 90 हजार रुपये की आनलाइन शापिंग कर ली
मां का खाता बंद होने के डर से बैंक डिटेल साइबर अपराधी को बता दी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। साइबर अपराधियों ने एक बार फिर शहर के दो लोगों को अपना शिकार बनाया। घटना करेली और कीडगंज क्षेत्र में हुई। दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस साइबर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
करेली के सादियापुर में रहने वाले दीपक सिंह को साइबर अपराधी ने फोन किया। कहा गया कि उनकी मां की केवाईसी होनी है, नहीं तो बैंक खाता बंद हो जाएगा। पहले तो दीपक ने इसे अनसुना कर दिया, लेकिन पुनः उसको फोन करके यही बात कही गई। कहीं मां का खाता न बंद हो जाए, इस डर से उसने बैंक से संबंधित डिटेल साइबर अपराधी को बता दी। इसके बाद खाते से 90 हजार रुपये से अधिक निकाल लिया। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का संदेश आने के बाद दीपक को इसकी जानकारी हुई तो करेली थाने में मामला दर्ज कराया।
वहीं कीडगंज में रहने वाले मोहित विश्वकर्मा के बैंक खाते से साइबर अपराधी ने करीब 90 हजार रुपये की आनलाइन शापिंग कर ली। मोहित ने किसी को कोई ओटीपी भी नहीं बताया था। मोबाइल पर कई बार आनलाइन शापिंग किए जाने के बाद रुपये कटने का मैसेज आने पर उसे साइबर ठगी का पता चला।
