Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पोल समेत नीचे गिरने से लाइनमैन की मौत, फाल्ट ठीक करने चढ़ा था; आक्रोशित लोगों ने रास्ताजाम किया

    By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 24 May 2026 12:37 PM (IST)

    प्रयागराज के सराय ममरेज में बिजली का खंभा टूटने से एक लाइनमैन की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क ज ...और पढ़ें

    प्रयागराज के सराय ममरेज क्षेत्र में लाइनमैन की मौत के बाद रास्ताजाम करते ग्रामीण। जागरण

    प्रयागराज के सराय ममरेज क्षेत्र में लाइनमैन की मौत के बाद रास्ताजाम करते ग्रामीण। जागरण

    HighLights

    1. बिजली विभाग के दोषियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग

    2. प्रयागराज के सराय ममरेज थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार के सराय ममरेज थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में बिजली विभाग के एक लाइनमैन की मौत हो गई। आक्रोशित लोगेां ने रास्ताजाम कर दिया। मृतक लाइनमैन के परिवार के लोगों का आक्रोश बिजली विभाग पर था। लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    अचानक पोल टूटने से हुआ हादसा 

    मियां का पूरा गांव में शनिवार रात 40 वर्षीय बबलू की मौत हो गई। इससे आक्रोशित होकर लोगों ने रविवार सुबह मियां का पूरा बाजार में मुख्य सड़क पर शव रखकर रास्ताजाम कर दिया। चार दिन पहले बाजार में बिजली के पोल पर चढ़कर काम करते समय अचानक पोल टूट गया था, जिससे गिरकर बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। स्वजन दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    अस्पताल में इलाज के दौरान बबलू की मौत 

    गोसैयीपुर गांव निवासी बबलू बिजली मकैनिक लाइनमैन था। साथर उपकेंद्र पर वह हमेशा बैठते थे। चार दिन पहले बबलू मियां का पूरा बाजार के पास सीमेंट के पोल पर चढ़कर लाइन बना रहा था। उसी समय अचानक पोल टूट गया और वह नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल बबलू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार रात उनकी मौत हो गई।

    फूलपुर-वारी मार्ग पर लगाया जाम

    रविवार सुबह घरवाले मियां का पूरा बाजार में शव लेकर पहुंचे और रास्ताजाम कर दिया। इससे फूलपुर-वारी मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही 30 लाख रुपये मुआवजा व परिवार को नौकरी देने की मांग करने लगे। पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थे।

    खबरें और भी

    10 वर्षों से साथर बिजली उपकेंद्र पर संविदा पर था तैनात

    घरवालों का कहना था कि बबलू करीब 10 वर्ष से साथर उपकेंद्र पर संविदा पर तैनात था। हालांकि, विभागीय अधिकारी बबलू को संविदा कर्मी न होने की बात कह रहे हैं। सरायममरेज थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि रास्ताजाम कर रहे मृतक के स्वजन को समझाया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- NCR में प्रयागराज मंडल के रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे मोबाइल एक्सेसरीज कियोस्क, यात्रियों को मिलेगी राहत

    यह भी पढ़ें- Indian Railways : ट्रेन व रेलवे स्टेशनों पर 'ड्राप' नहीं होगी कॉल, सिग्नल कमजोर होने पर लगेगा लाखों का जुर्माना