प्रयागराज के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच करेगी सीएमओ ऑफिस की टीम, मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि
प्रदेश सरकार ने अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट जारी किया है। सीएमओ कार्यालय की टीमें प्रयागराज के सरकारी और निजी अस्पतालो ...और पढ़ें

प्रयागराज के सरकारी व निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच होगी।
HighLights
सरकार अलर्ट मोड में, मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता के लिए उठाए जाएंगे कदम
शहर से गांव तक के सरकारी अस्पतालों और बहुमंजिला निजी अस्पतालों की जांच होगी
अस्पतालों में अग्निशमन उपकरणों तथा वाटर प्रेशर मशीनों की जांच सीएमओ कार्यालय करेगा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। आग लगने जैसी अप्रिय घटनाओं से मरीजों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार अलर्ट है। शहर से गांव तक के सरकारी अस्पतालों और बहुमंजिले निजी अस्पतालों में भी अग्निशमन उपकरणों तथा वाटर प्रेशर मशीन की उपलब्धता व सक्रियता रहे इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय को जिम्मेदारी दी गई है।
सीएमओ कार्यालय की टीम जगह-जगह पहुंचकर देखेगी कि आग से बचाव के साधन क्या और किन हालात में हैं। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग से एनओसी यानी अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए अस्पतालों में सुरक्षा मानक तैयार कराए जाएंगे।
दरअसल गर्मी के मौसम में आग की घटनाएं अधिक होती हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में अस्पतालों में पिछले दिनों अग्निकांड हो चुके हैं। प्रयागराज भी इससे अछूता नहीं है। पिछले दिनों स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के पीजी छात्रावास में आग लग गई थी, इसमें कई डाॅक्टरों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला गया था।
इन सभी घटनाओं को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अस्पतालों से अलर्ट रहने को कहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में इसके लिए चिकित्साधिकारियों की टीम बनी है जो यह सुनिश्चित कराएगी कि अग्निशमन उपकरण ठीक हालत में हैं।
सीएमओ कार्यालय के आपदा प्रबंधन अधिकारी डाॅ. संजय बरनवाल ने बताया कि सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के मानक और उपकरण देखे जा रहे हैं। जहां फायर एस्टिंग्विशर लगे हैं और वाटर प्रेशर की व्यवस्था है उनकी वर्तमान दशा देखने के लिए टीम भेजी जा रही है। बताया कि अग्निशमन विभाग से एनओसी सभी अस्पतालों के लिए जरूरी है, इसे शत प्रतिशत सुनिश्चित कराया जाएगा।