Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2027 के विधानसभा चुनाव में पंक्चर करना है साइकिल, प्रयागराज के परेड मैदान में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भरा जोश

    By Sharad Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 15 Mar 2026 02:13 PM (IST)

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपाइयों से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया। कहा 2017 से भी बड़ी जीत हास ...और पढ़ें

    HighLights

    1. डिप्टी सीएम परेड मैदान पर आयोजित होली व बसंतोत्सव में हुए शामिल

    2. बोले- रसोई गैस की देश में कमी नहीं, सपाई और कांग्रेसी फैला रहे अफवाह

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा की ओर से परेड मैदान पर आयोजित होली व वसंतोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। हमें साइकिल पंक्चर करके 2017 से बड़ी जीत हासिल करनी है।

    प्रधानमंत्री मोदी हैं, इसलिए आप चिंता न करिए 

    डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि रसोई गैस की देश में कमी नहीं है। सपाई और कांग्रेसी अफवाह फैला रहे हैं। आपकी देखभाल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं इसलिए आप किसी प्रकार की चिंता न करिए। सरकार गरीब को अमीर बनाने का रास्ता बना रही है, उसमें सहयोग करिए। उन्होंने कहा कि आपके ईवीएम बटन दबाने से अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर बना, काशी सजी और धारा 370 को उखाड़ फेंका गया।

    यह भी पढ़ें- 'अर्जुन बेवकूफ' फिल्म की शूटिंग में लाइट, कैमरा, एक्शन...प्रयागराज में हीरो को देखने उमड़ पड़े सिने प्रेमी

    यह भी पढ़ें- Prayagraj Weather Forecast : बदला मौसम का मिजाज, अगले एक-दो दिन में बारिश के आसार; तापमान में आएगी गिरावट