Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आशुतोष ब्रह्मचारी की चोट का प्रयागराज में मेडिकल परीक्षण, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ट्रेन में हमला कराने का है आरोप

    By Amerdeep Bhatt Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 14 Mar 2026 03:11 PM (IST)

    ट्रेन में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हमले का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का पुलिस सुरक्षा में प्रयागराज में मेडिकल परीक्षण हुआ। कॉल्विन अस्पताल ...और पढ़ें

    आशुतोष ब्रह्मचारी को लगी चोट का प्रयागराज में दोबारा मेडिकल परीक्षण किया गया। फोटो: जागरण आर्काइव

    आशुतोष ब्रह्मचारी को लगी चोट का प्रयागराज में दोबारा मेडिकल परीक्षण किया गया। फोटो: जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. कॉल्विन अस्पताल के छह डॉक्टरों के पैनल ने की स्वास्थ्य जांच, वीडियोग्राफी भी की गई 

    2. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ट्रेन में हमले के आरोप की पृष्ठभूमि।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ट्रेन में हमला कराने का गंभीर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का एक सप्ताह में दोबारा मेडिकल परीक्षण आज शनिवार को हुआ। पुलिस की सुरक्षा में आशुतोष ब्रह्मचारी मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय 'काल्विन' पहुंचे। छह डॉक्टरों के पैनल ने उनकी स्वास्थ्य जांच की।

    आंख, हड्डी का भी डॉक्टरों ने किया परीक्षण

    आशुतोष ब्रह्मचारी कॉल्विन अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के दौरान करीब दो घंटे तक मौजूद रहे। उन्हें लगी चोट की जांच के अलावा डॉक्टरों की टीम ने उनकी आंख का परीक्षण, हड्डी में घाव का परीक्षण किया। इसके अलावा एक्सरे के साथ ही सिटी स्कैन भी कराया गया।

    डीएम के निर्देश पर दोबारा मेडिकल परीक्षण

    आशुतोष ब्रह्मचारी का मेडिकल परीक्षा इससे पहले काॅल्विन अस्पताल में बीते रविवार को हुआ था। तब तीन डॉक्टरों के पैनल ने उनकी जांच की थी। इस पैनल ने जो रिपोर्ट बना कर दी, आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना था कि रिपोर्ट सही नहीं बनी है। इस संबंध में ज्ञापन डीएम को दिया था। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर मेडिकल परीक्षण दोबारा हुआ है। इस बार छह डॉक्टरों का पैनल आशुतोष ब्रह्मचारी के शरीर की जांच में लगाया गया था।

    स्वास्थ्य परीक्षण की हुई वीडियोग्राफी

    आशुतोष ब्रह्मचारी के स्वास्थ्य का परीक्षण जब मेडिकल बोर्ड कर रहा था तो उसकी वीडियो फोटोग्राफी भी कराई गई है। इसके लिए पुलिस लाइन से वीडियो फोटोग्राफी एक्सपर्ट को टीम के साथ भेजा गया था।

    खबरें और भी

    क्या कहते हैं सीएमओ

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आशुतोष ब्रह्मचारी की मेडिकल जांच दोबारा छह डॉक्टरों का बोर्ड बनाकर कराई गई है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Indian Navy Agniveer Recruitment : भारतीय नौसेना में अग्निवीर भर्ती शुरू है, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

    यह भी पढ़ें- Rashtriya Lok Adalat : प्रयागराज में राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने वादों पर हो रही सुनवाई, निस्तारित भी किए गए